क्या अब पायलट की नौकरी खतरे में? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उड़ेंगे विमान!

Emirates अध्यक्ष टिम क्लार्क (Tim Clark) ने कहा कि हम आने वाले समय में AI को-पायलट को प्लेन उड़ाते देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मई 2023 21:41 IST
ख़ास बातें
  • हम आने वाले समय में AI को-पायलट को प्लेन उड़ाते देख सकते हैं
  • एयरलाइन इंडस्ट्री को कम पायलट के साथ ऑपरेशन करने का दवाब
  • हालांकि, कई लोग AI को मनुष्य के कौशल से कम आंकते हैं
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जमाना है और दुनियाभर की कंपनियां इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किसी न किसी तरह अपने फायदे के लिए कहना चाहती है। अब ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले समय में हम AI को विमान उड़ाते भी देखेंगे, क्योंकि एयरलाइन अमीरात (Emirates Airline) का कुछ ऐसा ही इरादा है। एयरलाइन के अध्यक्ष ने हाल ही में कहा कि AI को-पायलट वाले यात्री विमान भविष्य में यात्रियों को उनके तक तय स्थान तक पहुंचा सकते हैं।

CNBC से बात करते हुए Emirates अध्यक्ष टिम क्लार्क (Tim Clark) ने कहा कि हम आने वाले समय में AI को-पायलट को प्लेन उड़ाते देख सकते हैं। उन्होंने न्यूज चैनल से कहा, 'आप वन-पायलट विमान देख सकते हैं। क्या विमान को पूरी तरह से स्वचालित आधार पर उड़ाया जा सकता है? हां, यह हो सकता है, तकनीक अभी वहां है।"

उन्होंने आगे जोड़ा, "'[लेकिन यात्री] यह सोचना पसंद करते हैं कि ऊपर दो पायलट हैं। मेरी नजर में फ्लाइट डेक पर हमेशा कोई न कोई होना चाहिए।"

कॉकपिट में एक पायलट के पास कितना इनपुट होता है, इसे रेखांकित करते हुए, पायलटों के संघ बालपा में उड़ान सुरक्षा के प्रमुख जोजी वाइट्स ने एक ब्लॉग में लिखा: 'कुशल पायलट एक जटिल सुरक्षा प्रणाली का हिस्सा है जो जोखिमों को कम करता है और यात्रियों को सुरक्षित रखता है।
Advertisement

इसी कड़ी में हाल ही में पायलटों के संघ Balpa में उड़ान सुरक्षा के प्रमुख, जोजी वाइट्स ने एक ब्लॉग में लिखा था कि "कुशल पायलट एक जटिल सुरक्षा प्रणाली का हिस्सा है, जो जोखिमों को कम करता है और यात्रियों को सुरक्षित रखता है।" उनके मुताबिक, पायलट को केवल विमान चालक नहीं समझा जा सकता है, क्योंकि वो एक महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रणाली का हिस्सा हैं, जो यात्रियों, चालक दल और कार्गो को उनके गंतव्यों पर सुरक्षित रूप से पहुंचाने के लिए काम करता है।
Advertisement

उन्होंने समझाया कि पायलटों को नेविगेटर, इंजीनियर, तकनीशियन, मौसम विशेषज्ञ और ग्राहक सेवा प्रबंधक होना चाहिए।

इससे साफ होता है कि आने वाला समय एयरलाइन इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रवेश का है, लेकिन फिलहाल इसपर बड़ी बहस छिड़ी हुई है कि इसे एक कुशल इंसानी पायलट से ज्यादा बेहतर समझा जाए या नहीं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI Pilot, Emirates, Airlines
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.