80 साल बाद अंतरिक्ष में कभी भी विस्‍फोट कर सकता है एक तारा, ब‍िना दूरबीन देख पाएंगे

Stellar explosion : वैज्ञानिक मान रहे हैं कि सितंबर 2024 तक विस्‍फोट हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 जुलाई 2024 13:56 IST
ख़ास बातें
  • अंंतरिक्ष में होने वाला है एक तारे में विस्‍फोट
  • इसकी टाइमिंग अब नजदीक आ रही है
  • यह तारा पृथ्‍वी से 3 हजार प्रकाशवर्ष दूर है

इंसानों को सबसे पहले साल 1217 में टी कोरोना बोरियालिस में विस्‍फोट का पता चला था।

Photo Credit: Nasa

Stellar explosion : एक तारा जो अंतरिक्ष में कभी भी फट सकता है, उसका समय नजदीक आ रहा है। कुछ महीने पहले एक रिपोर्ट में हमने बताया था कि टी कोरोना बोरियालिस (T Coronae Borealis) नाम का एक ‘ब्लेज स्टार' बड़े विस्‍फोट की कगार पर है। यह ऐसा विस्‍फोट होगा, जिसे पृथ्‍वी से भी देखा जा सकेगा। हालांकि इसका कोई टाइम निश्चित नहीं है। वैज्ञानिक मान रहे हैं कि सितंबर 2024 तक विस्‍फोट हो सकता है। क्‍योंकि अब जून जा चुका है और जुलाई का महीना शुरू हो गया है तो अगले कुछ महीनों में यह विस्‍फोट हो जाने की संभावना जताई जा रही है। 

जिस जगह विस्‍फोट होगा, वह पृथ्‍वी से 3 हजार प्रकाश वर्ष दूर है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का कहना है कि इस तारे में हर 79-80 साल में विस्‍फोट होता है। यह विस्‍फोट, शौकिया खगोलविदों को अंतरिक्ष के खास नजारे को कैप्‍चर करने का मौका देगा। 

इस संभावित विस्‍फोट के बारे में नासा के मीटरॉयड एनवायरनमेंट ऑफ‍िस (MEO) के प्रमुख बिल कुक भी अपनी राय जाहिर कर चुके हैं। उन्‍होंने कहा था कि इसकी टाइमिंग के बारे में हम ज्‍यादा नहीं जानते। लेकिन यह जब भी होगा, ऐसा होगा, जिसे आप याद रखेंगे। 

जिस तारे में विस्‍फोट होने वाला है, वह एक बाइनरी सिस्‍टम में बंधा है। ऐसे सिस्‍टम में एक बड़ा तारा होता है और एक सफेद बौना तारा। मौजूदा मामले में बड़ा तारा अपने मटीरियल को सफेद बौने तारे के तल पर डंप कर रहा है, क्‍योंकि दोनों एक-दूसरे के बहुत नजदीक चक्‍कर लगा रहे हैं। 
Advertisement

मटीरियल डंप होने से बौने तारे के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा होने पर उसमें थर्मोन्यूक्लियर विस्फोट शुरू हो जाएगा। आखिरकार सफेद बौना तारा सारे मटीरियल को अंतरिक्ष में उड़ा देगा और बहुत अधिक चमकीला हो जाएगा, पहले की तुलना में सैकड़ों गुना चमकीला। 
Advertisement
 

साल 1217 में चला था पहले विस्‍फोट का पता

इंसानों को सबसे पहले साल 1217 में टी कोरोना बोरियालिस में विस्‍फोट का पता चला था। तब से इसमें दो और विस्‍फोटों को देखा गया है। आखिरी बार इसमें साल 1946 में विस्‍फोट देखा गया था। वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि इस तारे में हर 79 या 80 साल में एक बार विस्‍फोट होता है। पिछले साल मार्च में तारे में हलचल देखी गई थी, जिससे यह अनुमान लगाया गया कि जल्‍द यह एक बार फ‍िर विस्‍फोट करने वाला है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  2. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  2. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  5. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  6. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  7. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  9. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.