स्‍कूल बस जितनी बड़ी शार्क! 5 बाइट में खा सकती थी व्‍हेल जितना बड़ा जीव, जानें इसके बारे में

यह विशाल शार्क जब अपना पेट भर लेती थी, तो फ‍िर महीनों तक समुद्र में घूम सकती थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अगस्त 2022 17:36 IST
ख़ास बातें
  • एक नई रिसर्च से य‍ह जानकारी सामने आई है
  • एक बार पेट भरने पर यह महीनों तक समुद्र में घूम सकती थी
  • इसका वजन लगभग 70 टन या 10 हाथियों जितना रहा होगा

रिसर्चर्स ने मेगालोडन का 3D मॉडल बनाकर यह निष्‍कर्ष निकाला है।

शार्क (shark) को समुद्र के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। यह विशाल मछली पलभर में अपने शिकार को खत्‍म कर सकती है। अब एक नई रिसर्च से पता चला है कि समुद्र में लाखों साल पहले घूमने वाली व्‍हेल से भी बड़ी एक शार्क मेगालोडन (megalodon) सिर्फ 5 बाइट में व्‍हेल के आकार के क्रिएचर को खा सकती थी। यह विशाल शार्क जब अपना पेट भर लेती थी, तो फ‍िर महीनों तक समुद्र में घूम सकती थी। रिसर्चर्स ने मेगालोडन का 3D मॉडल बनाकर यह निष्‍कर्ष निकाला है। मॉडल तैयार करने के लिए उन्‍होंने मछली के जीवाश्‍म का भी उपयोग किया। 

यह स्‍टडी साइंस एडवांसेज जर्नल में पब्‍लिश हुई है। इसके मुताबिक, नाक से पूंछ तक मेगालोडन लगभग 50 फीट (16 मीटर) की थी। इसका साइज एक स्‍कूल बस से भी बड़ा था। यह आज पाई जाने वालीं सफेद शार्क से आकार में लगभग दो से तीन गुना बड़ी थी। मेगालोडन के जबड़े बहुत बड़े थे, जिस वजह से वह आसानी से बाकी जीवों को खा जाती थी। 

इस विशाल मछली को लेकर कई और बातें शोध में सामने आई हैं। पता चला है कि मेगालोडन एक शानदार तैराक थी। इसकी गति आज की शार्क की तुलना में तेज थी और यह आसानी से कई महासागरों में माइग्रेट हो सकती थी। स्‍टडी के सह-लेखक जॉन हचिंसन ने कहा कि यह एक सुपरप्रिडेटर रहा होगा। इसके आकार से मेल खाने वाला कोई जीव नहीं है। स्‍टडी के लेखक कैटालिना पिमिएंटो ने कहा कि उन्‍होंने शार्क का 3डी मॉडल बनाने के लिए जीवाश्‍म का इस्‍तेमाल किया। इनमें शार्क के कशेरुक (vertebrae) का रियर कलेक्‍शन भी है जो 1860 के दशक से बेल्जियम संग्रहालय में है। रिसर्चर्स का अनुमान है कि मेगालोडन का वजन लगभग 70 टन या 10 हाथियों जितना रहा होगा।

पिमिएंटो के अनुसार यह विशाल शार्क अपने जबड़े को लगभग 6 फीट (2 मीटर) तक खोल सकती रही होगी। अनुमान है कि इनकी मौजूदगी 23 मिलियन से 2.6 मिलियन वर्ष तक थी। मेगालोडन के जीवाश्म बेहद दुर्लभ हैं, इसलिए इस प्रकार के 3डी मॉडलों कुछ चीजें अनुमानों पर होती हैं। स्‍टडी से अनुमान लगाय जा सकता है कि मेगालोडन जब समुद्र में तैरती होगी, तो उसके आसपास बाकी जीव भटकते भी नहीं होंगे। दुनिया के हर समुद्र में इनकी मौजूदगी बताई जाती है, लेकिन यह कैसे खत्‍म हो गई, इसके बारे में कोई सटीक तथ्‍य मौजूद नहीं है। पर ज्‍यादा अनुमान क्‍लाइमेट चेंज को लेकर ही लगाया जाता है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.