UP के कई शहरों में आसमान में दिखी रोशनी की कतार, लोग बोले- UFO, आखिर क्‍या है सच?

रोशनी की उस कतार को लोगों ने UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग आब्‍जेक्‍ट्स समझ लिया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 सितंबर 2022 19:48 IST
ख़ास बातें
  • कहा जा रहा है आसमान में तैरती रोशनी की वह कतार असल में सैटेलाइट्स थे
  • चमकदार रोशनी की यह कतार स्टारलिंक सैटेलाइट मिशन का हिस्‍सा थी
  • स्‍टारलिंक-59 (G4-2) सैटेलाइट्स यूपी के कई शहरों से होकर गुजरे

औरैया, मलीहाबाद, कन्नौज, इटावा, हरदोई और सीतापुर के साथ ही लखनऊ के इलाकों में भी रोशनी की कतार दिखाई दी, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी।

यूपी के कई शहरों, कस्‍बों और गांवों में सोमवार शाम लोग बिना आंखें झपकाए आसमान में देखते रहे। कुछ मिनटों तक नजर आई चमकीली रोशनी की एक कतार ने उन्‍हें हैरान कर दिया। लोगों ने वीडियो बनाए और सोशल मीडिया में शेयर कर दिए। इसके बाद तो अफवाहों का दौर शुरू हो गया। और जैसाकि अनुमान लगाया जा सकता है रोशनी की उस कतार को लोगों ने UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग आब्‍जेक्‍ट्स समझ लिया।   

औरैया, मलीहाबाद, कन्नौज, इटावा, हरदोई और सीतापुर के साथ ही लखनऊ के इलाकों में भी रोशनी की कतार दिखाई दी, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। लोगों के बीच यह बात आग की तरह फैल गई कि आसमान में चमकीली रोशनी की कतार दिखाई दे रही है। इस घटना को लोग UFO और एलियन से जोड़कर देखने लगे। इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहे थे। लोगों ने घटना को अजीब बताया। 
हालांकि घटना की सचाई कुछ और ही बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आसमान में तैरती रोशनी की वह कतार असल में सैटेलाइट्स थे। माना जा रहा है कि चमकदार रोशनी की यह कतार स्टारलिंक सैटेलाइट मिशन का हिस्‍सा थी। दावा है कि इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका के फ्लोरिडा से एलन मस्‍क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के फाल्कन 9 रॉकेट से जो सैटेलाइट्स लॉन्‍च किए गए थे, वही यूपी के शहरों में सोमवार शाम को दिखाई दिए। 

फाइंड स्टारलिंक वेबसाइट के अनुसार, सोमवार की शाम स्‍टारलिंक-59 (G4-2) सैटेलाइट्स यूपी के सीतापुर से होकर गुजरे। वेबसाइट दावा करती है कि 15 और 16 सितंबर को भी यह नजारा दिखाई दे सकता है। स्‍टारलिंक, एलन मस्‍क की एक सैटेलाइट इंटरनेट योजना है, जिसके जरिए कंपनी उन इलाकों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाना चाहती है, जहां मोबाइल सिग्‍नल नहीं आते। दुनिया के कई शहरों में यह सर्विस शुरू हो गई है। भारत में भी स्‍टारलिंक इस सर्विस को शुरू करना चाहती थी। उसने बुकिंग भी शुरू की थीं, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ सका।  
Advertisement

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले पंजाब में भी ऐसी रोशनी स्‍पॉट की गई थी, तब भी अधिकारियों की ओर से स्‍टारलिंक सैटेलाइट के वहां से गुजरने की बात बताई गई थी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.