बड़ी खोज : मंगल ग्रह की विशाल घाटी में सिर्फ एक मीटर नीचे मिला पानी का भंडार

अब मंगल ग्रह में मिट्टी के सबसे ऊपरी हिस्‍से में हाइड्रोजन कंसन्‍ट्रेशन की मॉनिटरिंग करके TGO का FREND (फाइन रेजॉलूशन एपिथर्मल न्यूट्रॉन डिटेक्टर) इन खोजों की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2021 15:20 IST
ख़ास बातें
  • मंगल की घाटी हमारे सोलर सिस्‍टम की सबसे बड़ी घाटी है
  • नई खोज से इस ग्रह पर जीवन को लेकर तलाश आगे बढ़ेगी
  • मई 2018 से फरवरी 2021 तक स्‍टडी करने के बाद निकला निष्‍कर्ष

शोधकर्ताओं का मानना है कि घाटी में हाइड्रोजन की भारी मात्रा, पानी के मॉलिक्‍यूल्‍स में बंधी है।

मंगल ग्रह पर बड़ी मात्रा में पानी मिला है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक नई स्‍टडी के अनुसार, मंगल ग्रह Mars की वैलेस मेरिनेरिस Valles Marineris घाटी की सतह के नीचे पानी छुपा है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) और एक्सोमार्स ट्रेस गैस ऑर्बिटर (TGO) ने इस घाटी में बड़ी मात्रा में पानी की खोज की है। अब मंगल ग्रह में मिट्टी के सबसे ऊपरी हिस्‍से में हाइड्रोजन कंसन्‍ट्रेशन की मॉनिटरिंग करके TGO का FREND (फाइन रेजॉलूशन एपिथर्मल न्यूट्रॉन डिटेक्टर) इन खोजों की जांच कर रहा है। हाइड्रोजन, पानी के कंसन्‍ट्रेशन का मेन इंडिकेटर होता है। 

ESA ने स्‍टडी के प्रमुख लेखक इगोर मित्रोफानोव के हवाले से कहा, "TGO के साथ हम इस धूल भरी परत से एक मीटर नीचे तक देख सकते हैं कि मंगल की सतह के नीचे क्या चल रहा है।
Advertisement
FREND के ऑब्‍जर्वेशन के आधार पर शोधकर्ताओं का मानना है कि घाटी में हाइड्रोजन की भारी मात्रा, पानी के मॉलिक्‍यूल्‍स में बंधी है। 

स्‍टडी के सह-लेखक एलेक्सी मालाखोव ने बताया कि यह सब पता लगाने के लिए FREND के न्यूट्रॉन टेलीस्कोप का इस्‍तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि जब "गैलेक्टिक कॉस्मिक किरणों के रूप में बहुत ज्‍यादा ऊर्जा से भरे पार्टिकल्‍स मंगल के संपर्क में आते हैं, तो न्यूट्रॉन बनते हैं। सूखी मिट्टी गीली मिट्टी की तुलना में अधिक न्यूट्रॉन का उत्सर्जन करती है। इससे रिसर्चर्स के लिए अनुमान लगाना संभव हो जाता है कि मिट्टी में कितना पानी है।
Advertisement

रिसर्चर्स ने निष्कर्ष पर आने से पहले मई 2018 से फरवरी 2021 तक FREND के आब्‍जर्वेशन को स्‍टडी किया। उनके अनुसार, मंगल की वैलेस मेरिनेरिस घाटी में पानी होने की तुलना पृथ्वी के पर्माफ्रॉस्ट क्षेत्र से की जा सकती है, जहां सूखी मिट्टी के नीचे बर्फ स्थायी रूप से मौजूद रहती है।

मंगल के निचले अक्षांशों पर पानी की बर्फ असामान्य है। ऐसा इसलिए, क्योंकि वहां तापमान इतना अधिक है कि पानी के अणु वाष्पित हो जाते हैं। सह-लेखक हाकन स्वेडहेम ने कहा कि यह इस खोज एक पहला कदम है, लेकिन इसे सुनिश्चित करने के लिए और ऑब्‍जर्वेशन की जरूरत है। वैलेस मेरिनरिस में पानी के रिजरवॉयर की खोज करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि भविष्य के कई मिशन इससे जुड़े हुए हैं। 
Advertisement

वैलेस मेरिनरिस की तुलना पृथ्वी के Grand Canyon से की जाती है, जो दस गुना छोटा है। मंगल की घाटी हमारे सोलर सिस्‍टम की सबसे बड़ी घाटी है।
Advertisement

ESA के ExoMars TGO प्रोजेक्‍ट के वैज्ञानिक कॉलिन विल्सन ने कहा कि मंगल के मौजूदा पानी को जानने से रिसर्चर्स को यह समझने में मदद मिलेगी कि ग्रह में प्रचुर मात्रा में मौजूद पानी का क्या हुआ। इससे ग्रह पर जीवन की पिछली संभावनाओं का भी पता भी लगाया जा सकेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mars, Valles Marineris, ESA, TGO, Water, FREND, hydrogen, valley, Water in Mars

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.