• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • दोस्‍त के साथ कॉफी पी रही महिला पर गिरा उल्‍कापिंड, कहां हुई घटना? जानें पूरा मामला

दोस्‍त के साथ कॉफी पी रही महिला पर गिरा उल्‍कापिंड, कहां हुई घटना? जानें पूरा मामला

Meteorite hit Woman : महिला ने एक भूव‍िज्ञानी थिएरी रेबमैन को वह रहस्यमयी चीज दिखाई। तब पता चला कि वह उल्‍कापिंड है।

दोस्‍त के साथ कॉफी पी रही महिला पर गिरा उल्‍कापिंड, कहां हुई घटना? जानें पूरा मामला

Photo Credit: Unsplash

भूविज्ञानी ने भी यह कन्‍फर्म किया कि ऐसी चीजों का लोगों से टकराना बहुत दुर्लभ होता है।

ख़ास बातें
  • फ्रांस में एक महिला पर गिर गया उल्‍कापिंड
  • घटना के वक्‍त महिला अपने दोस्‍त के साथ छत पर थी
  • भूविज्ञानी ने ऑब्‍जेक्‍ट को उल्‍कापिंड कन्‍फर्म किया
विज्ञापन
पृथ्‍वी पर उल्‍कापिंड (meteorite) गिरने की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार जो हुआ, वह विचित्र है। फ्रांस में एक महिला के ऊपर उल्‍कापिंड गिर गया। घटना के वक्‍त महिला अपने दोस्‍त के साथ थी और कॉफी पी रही थी। अच्‍छी बात यह रही कि महिला को गंभीर चोट नहीं आई। शुरुआत में महिला और उसके दोस्‍त को लगा कि कोई सीमेंट का टुकड़ा आकर गिरा है। शक हुआ, तो उन्‍होंने एक्‍सपर्ट की मदद ली। तब जाकर पता चला कि जो टुकड़ा महिला को लगा, वह एक उल्‍कापिंड है।  

फ्रांसीसी अखबार लेस डेर्निएरेस नोवेल्स डी'अलसैस (डीएनए) ने इस घटना को रिपोर्ट किया है। बताया है कि महिला अपने दोस्‍त के साथ छत पर बातें कर रही थी। दोनों कॉफी पी रहे थे। तभी एक रहस्यमयी कंकड़ महिला की पसलियों में लगा।

स्‍थानीय मीडिया से बातचीत में महिला ने कहा कि उन्‍होंने छत पर आवाज सुनी। अगले ही पल पसलियों में झटका लगा। शुरू में लगा कि कोई जानवर है जैसे-चमगादड़। फ‍िर वह चीज देखी, तो लगा कि सीमेंट है। लेकिन उसका कोई रंग नहीं था। यह घटना फ्रांस के उत्तर-पूर्व में शिरमेक के कम्यून की बताई जा रही है। महिला की पहचान सामने नहीं आई है। 

घटना के बाद महिला और उनका दोस्‍त एक छत निर्माण वाले के पास गए। उसने बताया कि वो चीज सीमेंट से नहीं बनी। महिला ने एक भूव‍िज्ञानी थिएरी रेबमैन को वह रहस्यमयी चीज दिखाई। तब पता चला कि वह उल्‍कापिंड है। जो टुकड़े बरामद किए गए, उनका द्रव्‍यमान 4 औंस के बराबर है। भूविज्ञानी ने भी यह कन्‍फर्म किया कि ऐसी चीजों का लोगों से टकराना बहुत दुर्लभ होता है।  

न्‍यूजवीक ने नासा (Nasa) के हवाले से लिखा है कि धरती पर रोजाना 50 टन उल्‍कापिंड मटीरियल गिरने के अनुमान है, लेकिन ज्‍यादातर हिस्‍सा समुद्र में गिरता है। धरती पर यह गिर भी जाए, तो यहां की चट्टानों से इनकी पहचान करना मुश्किल होता है, क्‍योंकि उल्‍कापिंड और चट्टानें एक जैसी लगती हैं। 

रिपोर्ट कहती है कि उल्‍कापिंड की इंसान से टक्‍कर का पहला मामला 70 साल पहले अमेरिका में सामने आया था। अलबामा निवासी एक महिला 8 पाउंड वजनी उल्‍कापिंड की चपेट में आ गई थी और उन्‍हें गंभीर चोट लगी थी।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  2. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  4. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  5. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  6. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  7. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  9. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  10. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »