16.8 करोड़ साल पहले ब्रि‍टेन में घूमता था कैंची जैसे पंजों वाला विशालकाय डायनासोर, दांतों ने खोला रहस्‍य!

जीवाश्‍म विज्ञानियों का कहना है कि ये जीवाश्‍म ब्रिटेन की धरती पर थेरिजि‍नोसॉरस (therizinosaur) और ट्रोडोन्टिड (troodontid) डायनासोर का पहला उदाहरण हैं। 

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2023 13:46 IST
ख़ास बातें
  • जीवाश्म विज्ञानियों ने की स्‍टडी
  • 3 अंग्रेजी काउंटियों में पाए गए थे दांत
  • वैज्ञानिकों ने दांतों को डायनासोर से जोड़ा

थेरिजि‍नोसॉरस एक विशालकाय शाकाहारी डायनासोर था, जो अपने लंबे कैंची जैसे पंजों के लिए जाना जाता था। इस डायनासोर को हालिया जुरासिक वर्ल्‍ड फ‍िल्‍म में भी चित्रित किया जा चुका है।

Photo Credit: daily mail

16.8 करोड़ साल पहले ब्रि‍टेन में कैंची जैसे पंजों वाला डायनासोर (Dinosaur) घूमा करता था! जीवाश्म विज्ञानियों का मानना है कि 3 अंग्रेजी काउंटियों में पाए गए रहस्‍यमयी प्राचीन दांत एक डायनासोर के हैं। ये दांत ऑक्सफोर्डशायर, ग्लॉस्टरशायर और डोरसेट में पाए गए थे। जीवाश्‍म विज्ञानियों का कहना है कि ये जीवाश्‍म ब्रिटेन की धरती पर थेरिजि‍नोसॉरस (therizinosaur) और ट्रोडोन्टिड (troodontid) डायनासोर का पहला उदाहरण हैं। 

रिपोर्टों के अनुसार, थेरिजि‍नोसॉरस एक विशालकाय शाकाहारी डायनासोर था, जो अपने लंबे कैंची जैसे पंजों के लिए जाना जाता था। इस डायनासोर को हालिया जुरासिक वर्ल्‍ड फ‍िल्‍म में भी चित्रित किया जा चुका है। वहीं, ट्रोडोन्टिड भी काफी पुराना डायनासोर था। इन डायनासोरों को मॉर्डन पक्षियों के सबसे करीबी रिश्तेदारों में से एक माना जाता है, जो मिडिल जुरासिक पीरियड में अलग-अलग प्रजाति बनकर डेवलप हुए। 
Advertisement

जिन रहस्‍यमयी दांतों को जीवाश्म विज्ञानियों ने डायनासोर से जोड़ा है, उनमें से कुछ 1970 के दशक में और कुछ हाल में खोजे गए हैं। इनकी पहचान नैचुरल हिस्‍ट्री म्‍यूजियम और बिर्कबेक कॉलेज के रिसर्चर्स ने की। इस काम में मशीन लर्निंग तकनीकों का इस्‍तेमाल किया गया। रिसर्चर्स ने जिन दांतों का विश्‍लेषण किया, उन्‍हें ट्रोडोन्टिड और थेरिजि‍नोसॉरस डायनासोरों से जोड़ा जा रहा है। ये इन डायनासोरों के दुनिया में सबसे पुराने सबूत हैं। 

यह अध्ययन पेलियोन्टोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है। बताया गया है कि अपने निष्‍कर्षों तक पहुंचने के लिए वैज्ञानिकों ने मशीन लर्निंग तकनीक का अच्‍छा इस्‍तेमाल किया। हरेक दांत का 3डी मॉडल तैयार किया, ताकि एआई उसके जीवाश्‍म की जानकारी दे सके। माना जाता है कि हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा एक एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था। करोड़ों साल पहले हुई घटना ने उनका वजूद खत्‍म कर दिया। आज सिर्फ डायनासोरों के जीवाश्‍म मिलते हैं। 
Advertisement

एक स्‍टडी में यह भी सामने आ चुका है कि जिस एस्‍टरॉयड की वजह से डायनासोर खत्‍म हो गए, उसी एस्‍टरॉयड ने उच्‍च तरंगों के साथ दुनिया भर में सुनामी को भी ट्रिगर किया। मिशिगन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का अध्ययन बताता है कि उस सुनामी ने समुद्र के तल को तहस-नहस करते हुए अपने निशान छोड़ दिए। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.