10 साल की बच्‍ची को मिला 22 करोड़ साल पुराने डायनासोर के पैरों का निशान, जानें पूरा मामला

यूनाइटेड किंगडम में अपनी मां के साथ जीवाश्‍म तलाश रही बच्‍ची को मिले डायनासोर के फुटप्रिंट।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 सितंबर 2024 21:08 IST
ख़ास बातें
  • 10 साल की बच्‍ची और उसकी मां ने की खोज
  • करीब 22 करोड़ साल पुराना डायनासोर का फुटप्रिंट खोजा
  • पिछले साल निकले थे जीवाश्‍म को खोजने

नेशनल म्यूजियम वेल्स ने इस खोज को कन्‍फर्म किया है।

Dinosaur Footprints : कोई सबूत कितने वक्‍त तक यूं ही पड़ा रह सकता है? कुछ दिन या हफ्ते। उसके बाद वह खत्‍म या खराब हो जाएगा। लेकिन डायनासोर से जुड़े सबूत आज भी मिल रहे हैं। यह हमारी पृथ्‍वी पर जीवन के अत‍ि पुराने हालात को बयां करते हैं। यूनाइटेड किंगडम में रहने वाली एक 10 साल की बच्‍ची अपनी मां के साथ जीवाश्‍मों की तलाश कर रही थी। वो हैरान हर गए, जब उन्‍हें डायनासोर के पैरों के निशान मिले। खास यह है कि निशान करीब 22 करोड़ साल पुराने हैं।    

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, टेगन जोन्स पिछले साल अपनी मां क्लेयर जोन्स के साथ जीवाश्मों की तलाश कर रही थीं। इस दौरान उन्‍होंने पैरों के निशान देखे। यह घटना साउथ वेल्स की है। इस इलाके में कई और लोगों को भी डायनासोर के पैरों के निशान मिले हैं। टेगन और क्‍लेयर को जब वो निशान दिखे तो उन्‍हें लगा कि ये खोजे जा चुके हैं। 

जब वे घर पहुंचे तो खींची गई तस्‍वीरों को ऑनलाइन मौजूद तस्‍वीरों से कंपेयर किया, तो पता चला कि उन्‍हें मिले पैरों के निशान बिलकुल अलग हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह परिवार साउथ वेल्स में पेनार्थ के करीब समुद्र तट के पास रहता है। यह जगह जुराकिस पीरियड के जीवाश्‍मों से भरी है। 

टेगन और क्‍लेयर जानते थे कि इलाके में पहले भी डायनासोर के पैरों के निशान मिले हैं। उन्‍होंने भी कुछ निशान खोजने का फैसला किया है। हालांकि उन्‍हें अपनी खोज पर काफी बाद में यकीन हो पाया। दरअसल, पहले जो पैरों के निशान मिले थे, वो भूरे रंग की चट्टानों में थे। मां-बेटी को जो पदचिह्न मिले, वो लाल रंग की चट्टानों में थे। इसके बाद उन्‍हें एहसास हुआ कि कुछ नई खोज हुई है। 
Advertisement

क्‍लेयर ने अपनी खोज के बारे में नेशनल म्यूजियम वेल्स को बताया। वहां से कन्‍फर्म हुआ कि उनकी खोज सही है। अभी पुख्‍ता तौर पर यह नहीं पता चला है कि निशान किस डायनासोर के हैं। माना जा रहा है कि वह कैमेलोटिया डायनासोर (Camelotia dinosaur) रहा होगा। वो डायनासोर शाकाहारी थे। उनकी गर्दन लंबी थी, जिससे उन्‍हें चारा आदि तक पहुंचने में आसानी होती थी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.