समुद्र तल में मिला 8.5 किलोमीटर चौड़ा गड्ढा, 6.6 करोड़ साल पहले हुई घटना का चला पता

अनुमान है कि यह घटना 66 मिलियन (6.6 करोड़) साल पहले हुई होगी। यह लगभग वही वक्‍त है, जब एक अन्‍य एस्‍टरॉयड ने पृथ्वी से टकराकर डायनासोर को खत्‍म कर दिया था।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 अगस्त 2022 20:27 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों के निष्कर्ष ‘जर्नल साइंस एडवांस’ में पब्लिश हुए हैं
  • यह गड्ढा पश्चिम अफ्रीका के गिनी (Guinea) के तट से दूर मिला है
  • इस खोज की पुष्टि होना अभी बाकी है

गड्ढे की खोज एडिनबर्ग में हेरियट-वाट यूनिवर्सिटी के भूविज्ञानी डॉ. उस्डेन निकोलसन ने की।

जब भी कोई एस्‍टरॉयड (asteroid) पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरता है, तो वैज्ञानिक उसे मॉनिटर करते हैं। इसकी जरूरत भी है, क्‍योंकि पृथ्‍वी के लाखों-करोड़ों वर्षों के इतिहास में एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह से टकराए हैं। धरती से डायनासोर का खात्‍मा भी एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने के कारण हुआ। वैज्ञानिकों को एक और एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने से सबूत मिले हैं। हालांकि यह सबूत जमीन पर नहीं बल्कि समुद्र में मिले हैं। अनुमान है कि लाखों साल पहले एक एस्‍टरॉयड अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसकी वजह से समुद्र तल में 8.5 किलोमीटर चौड़ा गड्ढा हो गया। यह गड्ढा पश्चिम अफ्रीका के गिनी (Guinea) के तट से लगभग 400 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से लगभग 400 मीटर नीचे पाया गया है।

वैज्ञानिकों के निष्कर्ष ‘जर्नल साइंस एडवांस' में पब्लिश हुए हैं। इस खोज की पुष्टि होना अभी बाकी है, पर वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि अगर वह समुद्र तल में ड्रिल करने और सैंपल इकट्ठा करने में सक्षम होते हैं, तो वह एस्‍टरॉयड के असर की थ्‍योरी को साबित कर सकते हैं। अनुमान है कि यह घटना 66 मिलियन (6.6 करोड़) साल पहले हुई होगी। यह लगभग वही वक्‍त है, जब एक अन्‍य एस्‍टरॉयड ने पृथ्वी से टकराकर डायनासोर को खत्‍म कर दिया था।

कंप्यूटर सिमुलेशन का इस्‍तेमाल करने वाले रिसर्चर्स ने एस्‍टरॉयड की वजह से हुए गड्ढे का पता लगाया। सिमुलेशन ने संकेत दिया कि गड्ढा 500 से 800 मीटर गहरे पानी में 400 मीटर चौड़े एस्‍टरॉयड के टकराने से बना। यह एक किलोमीटर से ज्‍यादा ऊंची सुनामी उत्पन्न कर सकता था साथ ही 6.5 या उससे अधिक की तीव्रता का भूकंप ला सकता था। रिसर्च बताती है कि एस्‍टरॉयड के टकराने से पैदा हुई ऊर्जा इस साल जनवरी में टोंगा के समुद्र में हुए ज्‍वालामुखी विस्‍फोट से लगभग 1000 गुना अधिक होगी। हालांकि यह शुरुआती सिमुलेशन है। और डेटा मिलने पर जानकारियों को फ‍िल्‍टर करने की जरूरत होगी। 

गड्ढे की खोज एडिनबर्ग में हेरियट-वाट यूनिवर्सिटी के भूविज्ञानी डॉ. उस्डेन निकोलसन ने की, जब वह अटलांटिक के समुद्र तल से भूकंपीय प्रतिबिंब (seismic reflection) की जांच कर रहे थे। उन्‍हें समुद्र तल के नीचे 8.5 किलोमीटर का डिप्रेशन मिला। उन्‍होंने कहा कि यह गड्ढा, एस्‍टरॉयड की ओर इशारा करता है। अनुमान है कि यह घटन उसी समय के आसपास हुई होगी, जब एक अन्‍य एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने पर डायनासोर खत्‍म हो गए। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.