आसमान में एकसाथ दिखने वाले हैं ये 5 ग्रह, तारीख नोट कर लीजिए, जानें पूरी डिटेल्‍स

जो लोग इस घटना के गवाह बनना चाहते हैं, उन्‍हें एक अच्‍छी दूरबीन मिल जाए, तो सोने पर सुहागा होगा। दरअल, उस दिन विशेषतौर पर यूरेनस को देखने के लिए दूरबीन को जरूरत होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 मार्च 2023 19:27 IST
ख़ास बातें
  • 28 मार्च को दिखेगा शानदार खगोलीय नजारा
  • सूर्यास्‍त के बाद दिखाई देंगे 5 ग्रह
  • दूरबीन की मदद से सभी ग्रह देखे जा सकेंगे

जो लोग उस दिन ग्रहों को नहीं देख पाए, वो अगले कुछ दिनों तक दूरबीन की मदद से सभी ग्रह देख सकेंगे।

Photo Credit: starwalk.space

क्‍या आप आसमान में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखते हैं? इस महीने आपको एक खास नजारा देखने को मिल सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, 28 मार्च को हमारे सौर मंडल के 5 ग्रह पृथ्‍वी से दिखाई देंगे। सूर्यास्‍त के तुरंत बाद बृहस्पति, बुध, यूरेनस, मंगल और शुक्र ग्रहों को आकाश में एक जगह पर एक सीध में देखने की उम्‍मीद बन रही है। आसमान में दो से तीन ग्रहों को देखना तो आम बात है, लेकिन जब 5 ग्रह एक साथ नजर आएं, तो नजारा खास बन जाता है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, आसमान में इस खास नजारे को देखने में कोई गलती ना हो, इसके लिए कुछ ऐप्‍स भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। ये ऐप रियल टाइम अपडेट देते हैं, बताते हैं कि आसमान में तारों की मैपिंग किस तरह है। विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि सभी 5 ग्रह आकाश में एक सीध में नजर आएंगे और एक छोटे से एरिया में दिखाई देंगे।  

रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि जो लोग इस घटना के गवाह बनना चाहते हैं, उन्‍हें एक अच्‍छी दूरबीन मिल जाए, तो सोने पर सुहागा होगा। दरअल, उस दिन विशेषतौर पर यूरेनस को देखने के लिए दूरबीन को जरूरत होगी। कुछ ग्रह बिना टेलीस्‍कोप के भी दिखाई देंगे। जो लोग उस दिन ग्रहों को नहीं देख पाए, वो अगले कुछ दिनों तक दूरबीन की मदद से सभी ग्रह देख सकेंगे। 
 

कौन सा ग्रह दिखेगा साफ, कौन सा धुंधला 

एक विशेषज्ञ के हवाले से मेल ऑनलाइन ने बताया है कि शुक्र (Venus) और बृहस्‍पति (Jupiter) दोनों ही ग्रह बहुत चमकदार हैं। इन्‍हें नग्‍न आंखों से देखा जा सकता है। मंगल (Mars) थोड़ा धुंधला है, लेकिन उसे भी नग्‍न आंखों से देखा जा सकता है। परेशानी होगी बुध (Mercury) को देखने में। उसे देखने के लिए आसमान एकदम साफ होना चाहिए और आपके आसपास के इलाके में घुप अंधेरा। जब बारी आएगी यूरेनस को देखने की तो वह बिना दूरबीन संभव नहीं होगा।  
Advertisement

कुछ एक्‍सपर्ट का कहना है कि पांचों ग्रहों को एकसाथ देखना शायद ही मुमकिन है। यह बहुत हद तक लोगों के इलाके के मौसम पर निर्भर करेगा। मौसम खराब हुआ तो शायद एक भी ग्रह दिखाई ना दे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.