भारतीय रिसर्चर्स का विदेशों में डंका! इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉमी मीट के 7 में से 4 अवॉर्ड जीते, स्‍वदेशी तकनीक ने दिलाया यह मुकाम

अवॉर्ड पाने वालों में कोलकाता के सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस स्‍पेस साइंस इंडिया की प्रान्तिका भौमिक, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंसेज के गोपाल हाजरा और सौविक बोस के अलावा कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल से रीतिका जोशी शामिल हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 अगस्त 2022 13:59 IST
ख़ास बातें
  • चारों भारतीय रिसर्चर्स सोलर फ‍िजिक्‍स के विशेषज्ञ हैं
  • भारतीय पवेलियन की ओर से स्‍वेदशी तकनीक दिखाई गई
  • बैठक का उद्घाटन IAU के अध्यक्ष डेबरा एल्मेग्रीन ने किया

खास बात यह भी है कि सभी अवॉर्ड सोलर फ‍िजिक्‍स के क्षेत्र से हैं।

आजादी के 75 साल पूरे करने जा रहा हमारा देश कई मोर्चों पर दुनिया के सामने मिसाल पेश कर रहा है। देश-विदेश में हमारे साइंटिस्‍ट, डॉक्‍टर, इंजीनियर भारत का मान बढ़ा रहे हैं। दक्षिण कोरिया के बुसान (Busan) में 31वीं इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉमिकल यूनियन (IAU) की बैठक में PhD वर्क के लिए 7 छात्रों को अवॉर्ड दिया गया है। खास बात यह है कि इनमें से 4 भारतीय रिसर्चर हैं। चारों भारतीय रिसर्चर्स सोलर फ‍िजिक्‍स के विशेषज्ञ हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, अवॉर्ड पाने वालों में कोलकाता के सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस स्‍पेस साइंस इंडिया की प्रान्तिका भौमिक, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंसेज के गोपाल हाजरा और सौविक बोस के अलावा कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल से रीतिका जोशी शामिल हैं। एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रोफेसर दीपांकर बनर्जी ने कहा कि ग्‍लोबल प्‍लेटफॉर्म पर किसी देश के लिए इतने सारे पीएचडी थीसिस पुरस्कार जीतना हैरान करने वाला है। खास बात यह भी है कि सभी अवॉर्ड सोलर फ‍िजिक्‍स के क्षेत्र से हैं। यह हाल के वर्षों में सूर्य और अंतरिक्ष पर्यावरण पर भारत में किए जा रहे कामों का प्रमाण है। 
Advertisement

बैठक का उद्घाटन IAU के अध्यक्ष डेबरा एल्मेग्रीन ने किया। इस दौरान भारतीय दल ने फ्रांस के IAU के हेडक्‍वॉर्टर में भारतीय खगोलीय सुविधाओं के प्रदर्शन को दर्शाने वाली एक पट्टिका पेश की। बैठक के दौरान भारतीय पवेलियन की ओर से 
सभी प्रमुख स्वदेशी खगोलीय सुविधाओं और दूरबीनों का प्रदर्शन किया गया। इनमें पुणे का विशालकाय मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप, नैनीताल के देवस्थल में लगाया गया ऑप्टिकल टेलीस्कोप, हनले में स्थित भारतीय खगोलीय ऑब्‍जर्वेट्री और उदयपुर और कोडाईकनाल की सोलर ऑब्‍जर्वेट्रीज शामिल हैं। 
Advertisement

पवेलियन ने स्‍पेस-बेस्‍ड मिशन जैसे- 'चंद्रयान' और 'एस्ट्रोसैट' के अलावा अपकमिंग अंतरिक्ष-खगोलीय मिशन जैसे- 'आदित्य एल 1', 'लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी (एलआईजीओ) इंडिया', 'थर्टी मीटर टेलीस्कोप (टीएमटी)' और 'स्क्वायर मीटर एरे (एसकेए)' को भी चित्रित किया था। भारतीय रिसर्चर्स की कामयाबी इसलिए भी अहम है, क्‍योंकि उन्‍हें ये अवॉर्ड देश में विकस‍ित की गईं खगोलीय फैसिलिटीज और टेलीस्‍कोप के लिए दिए गए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.