195 दिन बाद धरती पर लौटे 3 रूसी अंतरिक्ष यात्री, इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन की कमान अब एक महिला के हाथ में

आर्टेमयेव ने एक्सपेडिशन 67 को लीड किया और इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन को छोड़ने से पहले अपनी जिम्‍मेदारियों को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) की अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी को सौंप दिया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 सितंबर 2022 18:17 IST
ख़ास बातें
  • साढ़े छह महीने बाद पृथ्‍वी पर लौटे सभी
  • कजाकिस्‍तान में हुई सफल लैंडिंग
  • सभी अंतरिक्ष यात्री स्‍वस्‍थ महसूस कर रहे हैं

ओलेग आर्टेमयेव ने अपने और साथियों के बारे में बोलते हुए कहा कि हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं।

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर 195 दिन यानी करीब साढ़े छह महीने बिताने के बाद 3 रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने गुरुवार को पृथ्‍वी पर सुरक्षित लैंडिंग की। ओलेग आर्टेमयेव, डेनिस मतवेव और सर्गेई कोर्साकोव ने सोयुज एमएस -21 स्‍पेसक्राफ्ट की मदद से कजाकिस्‍तान में धरती पर कदम रखा। इस दौरान साइट पर रूस की रिकवरी टीम मौजूद रही। लैंडिंग के बाद तीनों अंतरिक्ष यात्री बेहतर महसूस कर रहे थे और उन्‍हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। ओलेग आर्टेमयेव ने अपने और साथियों के बारे में बोलते हुए कहा कि हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, तीनों यात्रियों ने इस साल 18 मार्च को इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी, जहां वो एक्सपेडिशन 66 (Expedition 66) क्रू का हिस्‍सा बने। इस दौरान आर्टेमयेव ने एक्सपेडिशन 67 को लीड किया और इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन को छोड़ने से पहले अपनी जिम्‍मेदारियों को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) की अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी को सौंप दिया।
Advertisement

जिम्‍मेदारियां लेने के दौरान सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने आर्टेमयेव के लिए कहा था कि आपने एक अंतरिक्ष परिवार के रूप में हमें एक साथ बढ़ने में मदद की है। ओलेग आर्टेमयेव के धरती पर लौटने के बाद क्रिस्टोफोरेटी अब इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन की कमान संभालने वालीं पहली यूरोपीय महिला और पहली इटैलियन नागरिक हैं।

सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने कहा है कि अंतरिक्ष स्टेशन पर यूरोप का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है। एक इटैलियन अंतरिक्ष यात्री के रूप में भी इटली का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है। क्रिस्टोफोरेटी इस साल अप्रैल से इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन पर हैं। उनके साथ नासा के अंतरिक्ष यात्री केजेल लिंडग्रेन, बॉब हाइन्स और जेसिका वाटकिंस भी वहां पहुंचे थे। ये सभी एलन मस्‍क के स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट के जरिए स्‍पेस में पहुंचे थे। जब तक अगली टीम स्‍पेस स्‍टेशन में नहीं पहुंच जाती, तब तक क्रिस्टोफोरेटी और बाकी यात्रियों को ही कमान संभालनी होगी। 
Advertisement

बहरहाल, ओलेग आर्टेमयेव, डेनिस मतवेव और सर्गेई कोर्साकोव ने स्‍पेस में रहने के दौरान कई जिम्‍मेदारियां पूरी कीं। आर्टेमयेव, डेनिस मतवेव ने 26 घंटे 7 मिनट की 4 स्‍पेसवॉक कीं, जबकि पांचवीं स्पेसवॉक को पूरा करने में आर्टेमयेव और क्रिस्टोफोरेटी को 7 घंटे 5 मिनट लगे थे। स्‍पेसवॉक के दौरान ओलेग आर्टेमयेव को एक हादसे का भी सामना करना पड़ा था। उनके स्‍पेससूट के साथ कुछ इलेक्ट्रिकल प्रॉब्‍लम सामने आ गई थी। उन्‍होंने मॉस्‍को मिशन कंट्रोल को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उन्‍हें फौरन एयरलॉक में जाने का आदेश दिया गया। अगर थोड़ी भी देर होती, तो हालात बिगड़ सकते थे।    
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.