2 हजार साल पुरानी कब्रें खोदी, तो मिलीं सोने की जीभ वालीं ममी, जानें पूरा मामला

gold tongue mummy: करीब 2 हजार साल पुरानी कुछ ममी को लकड़ी के ताबूतों में दफनाया गया था। उनके गले के हार, सोने की कलाकृतियां और साथ में मिट्टी के बर्तन भी थे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2022 12:30 IST
ख़ास बातें
  • क्यूसना (Quesna) के पास एक प्राचीन कब्रिस्तान में हुई खुदाई
  • सोने से बनी जीभों वाली कई ममियों के अवशेष मिले
  • पुरातत्वविदों की टीम कर रही है जांच

gold tongue mummy: अवशेषों की खुदाई और विश्‍लेषण का काम अभी चल रहा है। यह पता नहीं है कि सोने की जीभ वाली कितनी ममी मिली हैं।

गुजरे जमाने में लोग किस कदर सोना पहना करते थे, इसका अजब उदाहरण देखने को मिला है मिस्र (Egypt) में। मिस्र में पुरातत्वविदों (Archaeologist) ने काहिरा के उत्तर में लगभग 56 किलोमीटर दूर बसे शहर क्यूसना (Quesna) के पास एक प्राचीन कब्रिस्तान में सोने से बनी जीभों वाली कई ममियों (mummy) के अवशेष खोजे हैं। करीब 2 हजार साल पुरानी कुछ ममी को लकड़ी के ताबूतों में दफनाया गया था। उनके गले के हार, सोने की कलाकृतियां और साथ में मिट्टी के बर्तन भी थे। 

मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने फेसबुक पोस्‍ट में बताया है कि ग्रीको-रोमन पीरियड में सोने की जीभ वाली ममी लोकप्रिय थीं। काहिरा में द अमेरिकन यूनिवर्सिटी में इजिप्टोलॉजी की जानी-मानी प्रोफेसर सलीमा इकराम ने लाइव साइंस से बातचीत में कहा कि ग्रीको-रोमन पीरियड 332 ईसा पूर्व तक चलता आया। जो ममी खोजी गईं हैं, वह इसी काल की होने की संभावना है। 

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की जीभें ग्रीको-रोमन पीरियड में अंत्येष्टि से जुड़ी तैयारियों की पहचान हैं। इनके अलावा सोने की आंखों को भी मृतक के साथ दफनाया जाता था। तब मिस्र में माना जाता था कि इस तरह से दफनाने पर मृतक, दिव्‍य प्राणियों में बदल जाते हैं। 

ग्रीको-रोमन काल के दौरान प्राचीन मिस्रवासियों का यह भी मानना था कि सोने की जीभ और सोने की आंखें ‘मृतक व्‍यक्ति को बाद के जीवन में बोलने, देखने और स्वाद लेने की अनुमति देंगी।' इस तरह की ममी मिस्र में दो और जगहों पर भी पाई गई हैं। इनमें ऑक्सीरहिन्चस और तापोसिरिस मैग्ना शामिल हैं। क्यूसना में मिले अवशेषों की खुदाई और विश्‍लेषण का काम अभी चल रहा है। यह पता नहीं है कि सोने की जीभ वाली कितनी ममी मिली हैं। मृतकों की पहचान के बारे में भी जानकारी मिलना अभी बाकी है। 
Advertisement

हाल ही में फॉरेंसिक साइंटिस्‍टों ने दुनिया की पहली प्रेग्‍नेंट ममी के चेहरे को फ‍िर से तैयार किया था। 'द मिस्टीरियस लेडी' (The Mysterious Lady) के नाम से मशहूर इस महिला का पिछले साल पोलिश रिसर्चर्स की एक टीम ने विश्लेषण किया था। उसके पेट के अंदर एक भ्रूण संरक्षित होने के सबूत खोजे गए थे। वैज्ञानिकों का मानना है कि 2000 साल पहले इस महिला की मौत हो गई थी और तब वह 28 म‍हीने की गर्भवती थी। मौत के वक्‍त महिला की उम्र 20 से 30 साल के बीच होने का अनुमान लगाया जाता है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mummy, Egypt, gold tongue, Quesna, archaeologist, Science News
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  8. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  9. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  10. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.