बृहस्‍पति ग्रह पर आए 2 तूफान! Nasa के Juno स्‍पेसक्राफ्ट ने किया कैद, देखें तस्‍वीर

नासा ने बताया है कि इस तस्‍वीर को नॉर्थ लैटिट्यूट पर 6,140 किलोमीटर की ऊंचाई से लिया गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2023 12:43 IST
ख़ास बातें
  • बृहस्‍पति ग्रह पर आया तूफान
  • जूनाे स्‍पेसक्राफ्ट ने ली तस्‍वीर
  • 2 साल पहले कैप्‍चर किया गया था तूफान

जूनो स्‍पेसक्राफ्ट को साल 2011 में लॉन्‍च किया गया था और नासा (Nasa) की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरटरी इसे ऑपरेट करती है।

Photo Credit: Nasa

हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्‍पति (Jupiter) के बारे में जानने के लिए वहां अंतरिक्ष एजेंसियों ने मिशन भेजे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का जूनाे स्‍पेसक्राफ्ट (Juno) लगातार इसे टटोल रहा है। दो साल पहले जब 29 नवंबर 2021 को जूनो 38वीं बार बृहस्‍पति के करीब पहुंचा, तो ग्रह पर दो तूफान मंडरा रहे थे। अब जाकर नासा ने इसकी हैरान करने वाली तस्‍वीर को शेयर किया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, नासा ने बताया है कि इस तस्‍वीर को नॉर्थ लैटिट्यूट पर 6,140 किलोमीटर की ऊंचाई से लिया गया। तस्‍वीर में बृहस्‍पति ग्रह के वायुमंडल को देखा जा सकता है। 

नासा ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल से इस इमेज को शेयर किया। लिखा कि हमारे सौर मंडल के सभी ग्रहों के कुल साइज का दोगुना ग्रह एक विशाल गैसीय प्‍लैनेट है। इस ग्रह में हीलियम और हाइड्रोजन गैसों की अधिकता है। नासा ने लिखा कि जूनो स्‍पेसक्राफ्ट ने 2021 में बृहस्पति पर मंडरा रहे दो बड़े तूफानों को कैद किया। नासा ने बताया कि तब जूनो स्‍पेसक्राफ्ट 38वीं बार ग्रह के करीब से गुजर रहा था। 

हालांकि नासा ने यह बताया है कि लोगों को समझने में आसानी हो, इसलिए उसने इस फोटो को प्रोसेस किया है। इससे पहले भी जूनो स्‍पेसक्राफ्ट द्वारा ली गई तस्‍वीरें सामने आ चुकी है। जूनो स्‍पेसक्राफ्ट को साल 2011 में लॉन्‍च किया गया था और नासा (Nasa) की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरटरी इसे ऑपरेट करती है। यह स्‍पेसक्राफ्ट 2016 में मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा था और तब से लगातार इस ग्रह की निगरानी कर रहा है। 
 

इस साल जुलाई में भी जूनो ने बृहस्पति ग्रह के साथ अपने 43वें क्‍लोज एनकाउंटर के दौरान ग्रह के उत्तरी ध्रुव के पास बड़े पैमाने पर तूफानों को कैप्‍चर किया था। स्‍पेसक्राफ्ट ने अपने जूनोकैम (JunoCam) का इस्‍तेमाल करते हुए, भंवर जैसे तूफान की तरह सर्पिल हवा के पैटर्न को कैप्‍चर किया। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.