October में इस महीने लगने वाले हैं 2 ग्रहण, जानें

Solar Lunar Eclipse October 2023 : भारत में दोनों में से कोई भी ग्रहण प्रभावी नहीं होंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2023 13:42 IST
ख़ास बातें
  • अक्‍टूबर में लगने वाले हैं 2 ग्रहण
  • सूूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का दिखेगा नजारा
  • 14 अक्‍टूबर को दिखेगी रिंग ऑफ फायर

वैज्ञानिकों का कहना है कि चंद्र ग्रहण की घटना को नग्‍न आंखों से देखा जा सकता है, लेकिन सूर्य ग्रहण को इस तरह देखना घातक है।

Photo Credit: Unsplash

Solar Lunar Eclipse October 2023 : अक्‍टूबर का महीना आसमान में होने वाली घटनाओं के ल‍िहाज से दिलचस्‍प होने वाला है। इस महीने 2 ग्रहण लगने वाले हैं। सूर्य (Surya Grahan 2023) और चंद्रमा (chandra Grahan 2023) दोनों पर ग्रहण लगेगा। इसकी शुरुआत 14 अक्‍टूबर को होगी। जब एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (annular solar eclipse) ‘रिंग ऑफ फायर' अमेरिका के 8 राज्‍यों में दिखाई देगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, इस ग्रहण को अमेरिका के उत्तर में ओरेगॉन से लेकर गल्‍फ ऑफ मैक्सिको तक देखा जाएगा। 

क्‍योंकि भारत में यह ग्रहण प्रभावी नहीं होगा, ऐसे में अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म्‍स का रुख कर सकते हैं। नासा इस ग्रहण का लाइव कवरेज करने वाली है। उसके ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल पर ग्रहण को देखा जा सकेगा। यानी दुनियाभर के लोग ‘रिंग ऑफ फायर' के नजारे को ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे।
Advertisement
 

क्‍या है Ring of Fire 

चक्राकार या वलयाकार सूर्यग्रहण को रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं। यह तब होता है, जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। हालांकि वह सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता और सूर्य पर एक काली डिस्‍क की तरह दिखता है। 

14 अक्‍टूबर को सूर्य ग्रहण के बाद 28 अक्‍टूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह यूरोप, अफ्रीका, एशिया, अंटार्कटिका और ओशिनिया समेत पूर्वी गोलार्ध के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि भारत में यह ग्रहण भी प्रभावी नहीं होगा। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की घटनाएं एक ही महीने में होना अमूमन नहीं होता। ऐसे में उन लोगों के लिए यह दिलचस्‍प मौका है, जिनकी दिलचस्‍पी आसमान में होनी वाली घटनाओं में है।  
Advertisement

वैज्ञानिकों का कहना है कि चंद्र ग्रहण की घटना को नग्‍न आंखों से देखा जा सकता है, लेकिन सूर्य ग्रहण को इस तरह देखना घातक है। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए सौर फिल्टर का उपयोग करना चाहिए। कैमरों और टेलीस्‍कोप की मदद से भी सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.