अब Jupiter के पास है सबसे ज्यादा 92 चंद्रमा, खोजे गए 12 नए चांद

जोवियन सिस्टम में अब 92 चंद्रमाओं की पुष्टि हो चुकी है और इस आंकड़े के साथ बृहस्पति के पास अब सबसे ज्यादा मून हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 फरवरी 2023 12:43 IST
ख़ास बातें
  • जुपिटर के 12 नए चांज खोजे गए
  • 80 से बढ़कर 92 चंद्रमा हुए
  • हमारे सौर मंडल का सबसे ज्यादा चांद वाला ग्रह बना बृहस्पति

जोवियन सिस्टम में अब 92 चंद्रमाओं की पुष्टि हो चुकी है और इस आंकड़े के साथ बृहस्पति के पास अब सबसे ज्यादा मून हैं।

Photo Credit: Representative Image

हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह, यानी बृहस्पति (Jupiter) के पास अब सबसे ज्यादा चंद्रमा हैं। 20 दिसंबर से, माइनर प्लैनेट सेंटर (MPC) ने बृहस्पति के 12 पूर्व असूचित चंद्रमाओं की कक्षाओं को पब्लिश किया है। इस खोज ने जोवियन चंद्रमाओं की लिस्ट को 80 से बढ़ाकर 92 कर दिया है। MPC की कक्षीय गणना पुष्टि करती है कि नए चंद्रमा बृहस्पति के चारों ओर कक्षा में हैं। इतने चंद्रमा के साथ जुपिटर अब हमारे सौर मंडल में सबसे ज्यादा चंद्रमा वाला ग्रह बन गया है।

Sky&Telescope.org की रिपोर्ट के अनुसार, वाशिंगटन में कार्नेगी इंस्टीट्यूशन फॉर साइंस के खगोलशास्त्री स्कॉट शेपर्ड द्वारा की गई टिप्पणियों में दर्जनों नए चंद्रमाओं का पता चला है। इन नए 12 चंद्रमाओं को लेकर स्कॉट की ऑब्जर्वेशन को माइनर प्लैनेट सेंटर (MPC) द्वारा प्रकाशित किया गया है।

जोवियन सिस्टम में अब 92 चंद्रमाओं की पुष्टि हो चुकी है और इस आंकड़े के साथ बृहस्पति के पास अब सबसे ज्यादा मून हैं। नए खोजे गए चंद्रमा में से कुछ 340 दिनों में अपनी कक्षाओं को पूरा करते हैं और यह बहुत छोटे है और दूर भी हैं। इसके अलावा, बताया गया है इन 12 में से 9 चंद्रमा उन 71 चंद्रमा में से हैं, जो ग्रह के सबसे बाहरी जोवियन चंद्रमाओं में से हैं, जिनकी कक्षाएं 550 दिनों से अधिक हैं।

रिपोर्ट आगे बताती है कि नए खोजे गए चंद्रमाओं में से तीन अन्य 13 में से हैं, जो एक प्रतिगामी दिशा में परिक्रमा करते हैं और ये बड़े और निकट-गैलीलियन चंद्रमाओं व बहुत दूर बाहर की ओर चक्कर लगाने वाले प्रतिगामी चंद्रमाओं के बीच स्थित हैं।
Advertisement

इसके अलावा, बताया गया है कि शेपर्ड की ऑब्जर्वेशन के डेटा ने अंतिम "लापता" जोवियन मून, S/2003 J 10 की पुनर्प्राप्ति की पुष्टि भी की है। ऑब्जर्वेशन ने इसकी कक्षा के ट्रैक को 18 साल तक बढ़ा दिया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JUPITER, Jupiter moons, Jupiter Total Moons
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.