10 रुपये के 5 हजार सिक्के देकर खरीदा TVS Jupiter स्कूटर, आप भी देखें वायरल वीडियो

TVS Jupiter स्कूटर 110 cc, सिंगल-सिलेंडर स्कूटर इंजन के साथ आता है और इसमें कंपनी की इकोथ्रस्ट फ्यूल-इंजेक्शन तकनीक है। स्कूटर 7.4 hp की मैक्सिमम पावर और 8.4 Nm का पीक टार्क जनरेट करने में सक्षम है।

10 रुपये के 5 हजार सिक्के देकर खरीदा TVS Jupiter स्कूटर, आप भी देखें वायरल वीडियो

रुद्रपुर में जुपिटर के शीट मेटल व्हील्स और ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 85,210 रुपये (ऑन-रोड) है

ख़ास बातें
  • TVS डीलरशिप में कर्मचारियों ने 10 रुपये के सिक्कों में 50,000 रुपये गिनें
  • जुपिटर के इस वेरिएंट की कीमत 85,210 रुपये (ऑन-रोड, रुद्रपुर) है
  • TVS Jupiter स्कूटर 110 cc, सिंगल-सिलेंडर स्कूटर इंजन के साथ आता है
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक व्यक्ति ने अपना स्कूटर खरीदने के लिए 50,000 रुपये का भुगतान केवल सिक्कों में किया। सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है, जहां एक युवक नया स्कूटर खरीदने के लिए स्थानीय टीवीएस डीलरशिप में गया और भुगतान के लिए के सिक्कों में 50,000 रुपये दिए। अच्छी बात यह है कि डीलरशिप ने इस भुगतान को स्वीकार भी किया। व्यक्ति TVS Jupiter स्कूटर खरीदने गया था।

Lakshya Rana (@LakshyaRana6) ने Twitter पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रुद्रपुर में रहने वाले एक युवक को TVS टू-व्हीलर शोरूम के कर्मचारियों द्वारा पेमेंट गिनने का इंतजार करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में, कर्मचारियों को 10 रुपये के सिक्कों में 50,000 रुपये गिनते हुए देखा जा सकता है, जिन्हें युवक अपना नया TVS Jupiter स्कूटर खरीदने के लिए साथ लाया था।
 

युवक वीडियो बनाने वाले को पुष्टि की करता है कि वह पेमेंट के लिए 50,000 रुपये लाया है, जो 10 रुपये के सिक्के हैं। बता दें कि रुद्रपुर में जुपिटर के शीट मेटल व्हील्स और ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 85,210 रुपये (ऑन-रोड) है। हालांकि, वीडियो में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि बकाया राशि का भुगतान कैसे किया गया।

TVS Jupiter स्कूटर 110 cc, सिंगल-सिलेंडर स्कूटर इंजन के साथ आता है और इसमें कंपनी की इकोथ्रस्ट फ्यूल-इंजेक्शन तकनीक है। स्कूटर 7.4 hp की मैक्सिमम पावर और 8.4 Nm का पीक टार्क जनरेट करने में सक्षम है।

हाल ही में अपने कॉइन कलेक्शन से अपना पसंदीदा टू-व्हीलर खरीदा था। वहीं, मार्च 2022 में, तमिलनाडु के 29 वर्षीय व्यक्ति ने 1 रुपये के 2.6 लाख सिक्कों के साथ Bajaj Dominar 400 खरीदी थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TVS Jupiter, TVS Jupiter 125
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »