11.3 करोड़ साल पुराने पैरों के निशान मिले अमेरिका में, किसके हैं? जानें

Dinosaur footprints : पैरों के निशान वहां पॉलक्सी नदी की मिट्टी, पानी और कीचड़ के नीचे छुपे थे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 सितंबर 2023 12:59 IST
ख़ास बातें
  • डायनासोर वैली स्टेट पार्क में मिले पैरों के निशान
  • नदी का जलस्‍तर घटने के बाद नजर आए निशान
  • ऐसे 75 नए पैरों के निशान अबतक देखे गए हैं

सेंट्रल टेक्सास में मौजूद डायनासोर वैली स्टेट पार्क में खोजे गए हैं पैरों के निशान।

Photo Credit: Dinosaur Valley State Park

इंसान इस धरती पर बहुत बाद में आया। उससे पहले कई जीव पृथ्‍वी पर पनपे। राज किया। फ‍िर विलुप्‍त हो गए। डायनासोर इसका सबसे आम उदाहरण हैं। कभी धरती पर उनके आगे कोई जीव नहीं टिकता था। माना जाता है कि करोड़ों साल पहले पृथ्‍वी पर एक एस्‍टरॉयड के टकराने से मचे विनाश ने दुनिया से डायनासोरों का वजूद मिटा दिया। सिर्फ सबूत रह गए, जो आज भी मौजूद हैं। अमेरिका के सेंट्रल टेक्सास में मौजूद डायनासोर वैली स्टेट पार्क (Dinosaur Valley State Park) में एक नदी के सूखने के बाद वॉलंटियर्स को 11.3 करोड़ साल पुराने डायनासोर के पैरों के निशान मिले हैं। 

यह पार्क जाना जाता है डायनासोरों से जुड़े सबूतों को संरक्षित करने के लिए। हालिया पैरों के निशान वहां पॉलक्सी नदी की मिट्टी, पानी और कीचड़ के नीचे छुपे थे। ये सामने आए, जब गर्मियों में नदी का जलस्‍तर बहुत नीचे चला गया। वॉलंटियर्स की टीम वहां अबतक ऐसे 75 नए पैरों के निशान देख चुकी है।  
Advertisement

स्‍थानीय मीडिया से बातचीत में पार्क के सुपरिटेंडेंट जेफ डेविस बताया कि बाकी वर्षों के मुकाबले इस साल गर्मी ज्‍यादा पड़ी। बारिश कम हुई, जिससे नदी का जलस्‍तर बहुत अधिक कम हाे गया। रिसर्चर्स ने मौके का जमकर फायदा उठाया और पूरे इलाके को छान दिया। 



पार्क के अधिकारियों का मानना है कि जो पैरों के निशान खोजे गए हैं, वो दो अलग-अलग किस्‍म के डायनासोरों के हो सकते हैं। पहला- जोकि करीब 15 फुट लंबा था। मांसाहारी था और वजन में करीब 6350 किलो का था। डायनासोर के तीन पंजे वाले पैर थे। 
Advertisement

दूसरा- सॉरोपोसीडॉन प्रोटेल्स डायनासोर हो सकता है। वह मांसाहारी डायनासोर से कहीं ज्‍यादा विशालकाय था। उसकी लंबाई 100 फुट तक मानी जाती है और वजन करीब 40 हजार किलो। अनुमान है कि इलाके में मिले बल्‍बनुमा पैरों के निशान उसी डायनासोर के हैं। 

विशेषज्ञों का मानना है कि जिस वक्‍त डायनासोर टेक्‍सास के इस इलाके में घूमते थे, तब मिट्टी चिकनी थी। धीरे-धीरे मिट्टी सख्‍त होती गई और चूना-पत्‍थर में बदल गई। इस कारण डायनासोर के पैरों के निशान उसमें छप गए और प्रिजर्व हो गए। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.