110 फुट का एस्‍टरॉयड 23 हजार Km की स्‍पीड से आ रहा धरती के करीब, अब क्‍या होगा?

Asteroid : हालांकि इसके हमारे ग्रह से टकराने की संभावना नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक ‘एस्‍टरॉयड (2023 FT1)’ को तब तक मॉनिटर करते रहेंगे, जबतक यह बहुत दूर नहीं चला जाता।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023 10:59 IST
ख़ास बातें
  • संभावित रूप से खरतनाक है यह एस्‍टरॉयड
  • आज आ रहा है हमारी पृथ्‍वी के करीब
  • हालांकि इसके टकराने की आशंका नहीं है

Asteroid : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि यह एस्‍टरॉयड 23 हजार 790 किलोमीटर प्रति घंटे की खतरनाक स्‍पीड से हमारे ग्रह की ओर दौड़ रहा है।

करीब 110 फुट का एयरोप्‍लेन जितना बड़ा एस्‍टरॉयड (Asteroid) आज हमारी पृथ्‍वी के करीब से गुजरने वाला है। इसका नाम है- ‘एस्‍टरॉयड (2023 FT1)'। वैज्ञानिक इस ‘चट्टानी आफत' को मॉनिटर कर रहे हैं। इसे पृथ्‍वी के लिए ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में शामिल किया गया है। इसका मतलब है कि अगर ऐसा कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकरा जाए, तो वह बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकता है। वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले हमारे ग्रह से डायनासोरों का खात्‍मा भी एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था।   

नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी ने बताया है कि ‘एस्‍टरॉयड (2023 FT1)' जब हमारी पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, तब दोनों के बीच दूरी 74 लाख 60 हजार किलोमीटर रह जाएगी। आपको यह दूरी ज्‍यादा लग सकती है, लेकिन ब्रह्मांड की विशालता के आगे कुछ भी नहीं। वैज्ञानिक इस दूरी को पृथ्‍वी के काफी नजदीक मानते हैं, इसीलिए ‘एस्‍टरॉयड (2023 FT1)' को ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में शामिल किया गया है।

हालांकि इसके हमारे ग्रह से टकराने की संभावना  नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक ‘एस्‍टरॉयड (2023 FT1)' को तब तक मॉनिटर करते रहेंगे, जबतक यह बहुत दूर नहीं चला जाता। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि यह एस्‍टरॉयड 23 हजार 790 किलोमीटर प्रति घंटे की खतरनाक स्‍पीड से हमारे ग्रह की ओर दौड़ रहा है। यह, एस्‍टरॉयड्स के अपोलो ग्रुप से संबंधित है।

एस्‍टरॉयड्स के खतरे को देखते हुए वैज्ञानिक इनके स्‍थायी उपाय पर भी काम कर रहे हैं। पिछले साल सफल रहा नासा का DART मिशन इसी की बानगी है। DART मिशन के जरिए नासा ने एक स्‍पेसक्राफ्ट को एक एस्‍टरॉयड से टकराकर उसकी दिशा को बदल दिया था। वैज्ञानिकों को लगता है कि अगर भविष्‍य में कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के लिए खतरा बनता है, तो उसकी दिशा भी DART मिशन की तरह ही बदली जा सकती है। 

एस्‍टरॉयड को लघु ग्रह भी कहा जाता है। नासा के अनुसार, जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  3. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  4. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  6. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  7. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  2. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  3. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  4. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  5. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  6. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  7. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  8. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  9. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  10. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.