• होम
  • फ़ोटो
  • Xiaomi का स्मार्ट ओवन मिनटों में बनाएगा सभी पकवान, जानें कीमत और खूबियां

Xiaomi का स्मार्ट ओवन मिनटों में बनाएगा सभी पकवान, जानें कीमत और खूबियां

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • Xiaomi का स्मार्ट ओवन मिनटों में बनाएगा सभी पकवान, जानें कीमत और खूबियां
    1/5

    Xiaomi का स्मार्ट ओवन मिनटों में बनाएगा सभी पकवान, जानें कीमत और खूबियां

    Mi Smart Steam Oven 30L को कंपनी ने फिलिपिंस में लॉन्च किया है। इसी ओवन को पिछले साल चीन में भी लॉन्च किया गया था। यह एक स्मार्ट ओवन है, जो स्टीम फीचर से लैस आता है। यह अधिकतम 1,200W पावर पर काम करता है। इसके स्मार्ट फीचर के जरिए आप कई तरह के पकवान बना सकते हैं। शाओमी मी स्मार्ट स्टीम ओवन पांच स्टीमिंग और क्लीनिंग मोड से लैस आता है।
  • Xiaomi का स्मार्ट ओवन मिनटों में बनाएगा सभी पकवान, जानें कीमत और खूबियां
    2/5

    Xiaomi का स्मार्ट ओवन मिनटों में बनाएगा सभी पकवान, जानें कीमत और खूबियां

    इसमें मौजूद खाना पकाने के तरीकों में रेगुलर स्टीमिंग, प्योर स्टीमिंग, स्लो कुक्ड, फरमेंटेड और डीहाइड्रेटेड मोड शामिल हैं। इन मोड्स का इस्तेमाल कर व्यंजनों को कुरकुरा बनाया जा सकता है या बेक भी किया जा सकता है। स्टीम ओवन तेल के इस्तेमाल के साथ बनने वाली सब्जी या अन्य व्यंजनों को फ्रायर के जरिए बिना तेल के पका सकता है। यह भोजन को समान स्वाद के साथ-साथ सेहतमंद भी बना देता है, जो कोलेस्ट्रॉल के लिहाज से भी फायदेमंद है।
  • Xiaomi का स्मार्ट ओवन मिनटों में बनाएगा सभी पकवान, जानें कीमत और खूबियां
    3/5

    Xiaomi का स्मार्ट ओवन मिनटों में बनाएगा सभी पकवान, जानें कीमत और खूबियां

    स्मार्ट स्टीम ओवन अपने टेंप्रेचर कंट्रोल सिस्टम और मजबूत थर्मल सर्कुलेशन फैन के जरिए भोजन को स्टीम, बेक, बॉइल आदि कर सकता है। इसके साथ-साथ इसमें भोजन को फरमेंट भी किया जा सकता है। डीहाइड्रेशन विकल्प का इस्तेमाल कर भोजन को डीहाइड्रेट भी कर सकते हैं। इसमें वाटर फिल्टर कार्ट्रिज को आसानी से बदला जा सकता है और साथ ही इसमें तापमान को कंट्रोल करने के लिए 1.2-लीटर वाटर टैंक भी मिलता है।
  • Xiaomi का स्मार्ट ओवन मिनटों में बनाएगा सभी पकवान, जानें कीमत और खूबियां
    4/5

    Xiaomi का स्मार्ट ओवन मिनटों में बनाएगा सभी पकवान, जानें कीमत और खूबियां

    Xiaomi Mi Smart Steam Oven (30L) के पांच क्लीनिंग मोड यह सुनिश्चित करते हैं कि ओवन को खाना पकाने के लिए स्वच्छ और सुरक्षित रखा जाए। क्लीनिंग मोड में ओवन कैविटी, मशीन क्लीनिंग, पाइपलाइन क्लीनिंग, डीप क्लीनिंग और स्केल क्लीनिंग शामिल हैं। ये सफाई मोड स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्टीम ओवन को हमेशा साफ और सुरक्षित रखते हैं। डिवाइस के दरवाजे को इंसुलेटेड ग्लास की तीन परतों और लो एमिसिविटी ग्लास द्वारा संरक्षित किया गया है।
  • Xiaomi का स्मार्ट ओवन मिनटों में बनाएगा सभी पकवान, जानें कीमत और खूबियां
    5/5

    Xiaomi का स्मार्ट ओवन मिनटों में बनाएगा सभी पकवान, जानें कीमत और खूबियां

    इसे फिलिपिंस में Php 14,645 (लगभग 21,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है और यह फिलिपिंस के आधिकारिक Mi Store पर खरीद के लिए उपलब्ध है। जैसा कि हमने बताया कि इसे पिछले साल Mijia मॉनिकर के साथ चीन में लॉन्च किया गया था। फिलहाल इसके भारत में लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन इसका घरेलू बाज़ार से बाहर आना कहीं न कहीं इसके भारत समेत अन्य ग्लोबल बाज़ार में आने की ओर इशारा हो सकता है।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »