• होम
  • फ़ोटो
  • 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स!

2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स!

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स!
    1/7

    2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स!

    एक हालिया मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Husqvarna Vektorr भारत में Bajaj Auto के बैनर तले लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है, और बजाज इस स्कूटर को अपनी फैसिलिटी में बनाएगा। Husqvarna Vektorr के Bajaj Chetak EV के समान प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन पर आधारित होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 5.4 kWh ब्रशलेस DC मोटर और 3 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस आ सकता है, जिसकी बदौलत इसकी फुल चार्ज रेंज चेतक के आसपास, यानी 95 किमी होने की उम्मीद है। टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा होने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा, आजकल ट्रेंड में चल रहे सभी एडवांस फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, जिनमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंटी-थेफ्ट अलार्म, रिवर्स मोड, क्रूज़ कंट्रोल आदि शामिल हो सकते हैं।
  • 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स!
    2/7

    2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स!

    Auto Expo 2020 में Hero Electric ने कई इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल्स को दिखाया था, जिनमें से एक - AE-29 के इस साल लॉन्च होने की संभावना है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिज़ाइन पारंपरिक स्कूटर के समान ही होगा, लेकिन इसमें कई मॉडर्न फीचर्स शामिल होने की संभावना है। कई मीडिया रिपोर्ट में इशारा दिया गया है कि स्कूटर LED लाइटिंग, डिज़िटल कॉन्सोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रिवर्स असिस्ट आदि के साथ आ सकता है। इसके अलावा, कंपनी इसमें 3.5kW क्षमता की बैटरी, और एक 1kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर दे सकती है, जिसकी बदौलत स्कूटर 55 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड और 80 km की फुल चार्ज रेंज हासिल कर सकता है।
  • 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स!
    3/7

    2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स!

    Burgman इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले साल कई बार रोड टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर Burgman Street 125 स्कूटर की तरह ही प्रतीत होता है। खबरों की मानें तो इस स्कूटर में स्मार्ट व्हीकल के तौर पर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी चार्जर, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लैम्प, ज्यादा स्पेस वाली अंडर सीट स्टोरेज और एलॉय व्हील के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे आधुनिक और जरूरी फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। कंपनी इसमें Suzuki Connect कनेक्टिड-टेक फीचर डाल सकती है, जो राइडर को WhatsApp अलर्ट, SMS और कॉल अलर्ट नोटिफिकेशन्स दिखाएगा। इस तरह के फीचर्स हम आजकल कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में देख रहे हैं। यह भी अटकले लगाई गई हैं कि इसमें 3kWh से 5kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया जा सकता है, जिसके दम पर यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 80 से 90 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। मोटर की क्षमता के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन टॉप-स्पीड 80kmph (किलोमीटर प्रतिघंटा) बताई जा रही है।
  • 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स!
    4/7

    2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स!

    Vespa का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Elettrica के नाम से इस साल लॉन्च हो सकता है। खबर है कि इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 3600W पावर जनरेट करने में सक्षम होगी। इलेट्रिका इलेक्ट्रिक स्कूटर लगभग 100 किलोमीटर की फुल चार्ज रेंज दे सकता है। इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इसका बैटरी पैक 3.5 घंटे में फुल चार्ज होगा। इसमें ब्लूटूथ से लैस डिज़िटल कॉन्सोल भी शामिल होगा। अभी तक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर अधिक जानकारियां उपलब्ध नहीं है।
  • 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स!
    5/7

    2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स!

    EC-05 भारत में Yamaha का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर हो सकता है, जो खबरों के मुताबिक, 6.4 kW के बैटरी पैक और 6,400 kW पावर जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर से लैस आ सकता है। इसकी बदौलत स्कूटर की टॉप स्पीड लगभग 90 किमी प्रति घंटा हो सकती है। रिपोर्ट्स का इशारा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर महज 3.9 सेकेंड में 0-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकेगा। इस ई-स्कूटर की ड्राइविंग रेंज 110 किमी होने का अनुमान लगाया गया है, और साथ ही यह भी अंदेशा है कि इसका बैटरी पैक फुल चार्ज होने में लगभग 3 घंटे का समय लेगा।
  • 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स!
    6/7

    2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स!

    TVS Creon एक इलेक्ट्रिक स्कूटर कॉन्सेप्ट है, जिसे 2018 Auto Expo में पेश किया गया था। इसमें 12kW का दमदार और बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है। कंपनी दावा कर चुकी है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर महज 5.1 सेकंड के 0-60kph की स्पीड पकड़ेगा, और इसकी राइडिंग रेंज 80km होगी। कंपनी ने 2018 में यह भी बताया था कि इसके बैटरी पैक को एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा।
  • 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स!
    7/7

    2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स!

    Honda PCX Electric भारत में एक और अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसका बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। यह Honda का भारत में पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। यह ई-स्कूटर भी इस साल लॉन्च हो सकता है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि इस स्कूटर में 50.4V/20.8Ah क्षमता का बैटरी पैक दिया जाएगा। यह बैटरी पैक स्कूटर को फुल चार्ज में लंबी रेंज देगा। इसे फुल चार्ज होने में लगभग 3-4 घंटे लगेंगे। ई-स्कूटर डुअल डिस्क ब्रेक और एक डिज़िटल कॉन्सोल के साथ आ सकता है।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »