• होम
  • फ़ोटो
  • Pathaan OTT Release date : ओटीटी पर इस दिन आएगी पठान, प्राइम वीडियो ने किया खुलासा

Pathaan OTT Release date : ओटीटी पर इस दिन आएगी पठान, प्राइम वीडियो ने किया खुलासा

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • Pathaan OTT Release date : ओटीटी पर इस दिन आएगी पठान, प्राइम वीडियो ने किया खुलासा
    1/5

    Pathaan OTT Release date : ओटीटी पर इस दिन आएगी पठान, प्राइम वीडियो ने किया खुलासा

    Pathaan OTT Release date : शाहरुख खान की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) को ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। पठान की ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। इस फ‍िल्‍म को एमेजॉन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। अपने लेटेस्‍ट ट्वीट में प्राइम वीडियो ने पठान की ओटीटी रिलीज डेट की जानकारी शेयर की है। यह जानकारी एक वीडियो के जरिए शेयर की गई है, जिसमें शाहरुख खान और भुवन बाम दिखाई दे रहे हैं।
  • नए साल की पहली ब्‍लॉकबस्‍टर है पठान
    2/5

    नए साल की पहली ब्‍लॉकबस्‍टर है पठान

    दुनियाभर में 25 जनवरी को रिलीज हुई पठान साल 2023 की पहली ब्‍लॉकबस्‍टर है। इस फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर तेजी से कारोबार किया था। चंद दिनों में ही फ‍िल्‍म ने 200 करोड़ रुपये कमा लिए थे। रिलीज के 22दिनों में फ‍िल्‍म ने भारत में 500 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार कर लिया था। उसके बाद से अबतक यह फ‍िल्‍म भारत में 541 करोड़ रुपये से ऊपर का कलेक्‍शन कर चुकी है। फ‍िल्‍म अभी भी सिनेमाघरों में मौजूद है और दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।
  • डिलीट हुए सीन भी दिखाए जाएंगे ओटीटी पर
    3/5

    डिलीट हुए सीन भी दिखाए जाएंगे ओटीटी पर

    ओटीटी पर पठान देखने वाले दर्शकों का मजा दोगुना होने वाला है, क्‍योंकि वहां फ‍िल्‍म का एक्‍सटेंडेड वर्जन देखने को मिलेगा। फ‍िल्‍म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने भी इस बात को कन्‍फर्म किया है। एक्‍सटेंडेड वर्जन का मतलब है कि जो सीन थिएटर में नहीं दिखाए गए थे, उन्‍हें ओटीटी पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। यह फ‍िल्‍म दुनियाभर में 1048 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई अबतक कर चुकी है।
  • 3 भाषाओं में स्‍ट्रीम की जा सकेगी पठान
    4/5

    3 भाषाओं में स्‍ट्रीम की जा सकेगी पठान

    पठान को प्राइम वीडियो पर 3 भाषाओं में स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। प्राइम वीडियो ने अपने ट्वीट में बताया है कि शाहरुख खान की फ‍िल्‍म हिंदी, तमिल और तेलेगु भाषाओं में देखी जा सकेगी। इस ऐक्‍शन थ्रिलर मूवी को हॉलीवुड फ‍िल्‍मों के मुकाबले में तैयार किया गया है। शाहरुख के फैंस को पठान काफी पसंद आई थी। प्राइम वीडियो पर फ‍िल्‍म के रिलीज होने की जानकारी पहले ही सामने आ गई थी।
  • इस दिन से देख सकेंगे ओटीटी पर पठान
    5/5

    इस दिन से देख सकेंगे ओटीटी पर पठान

    पठान का ओटीटी प्रीमियर 22 मार्च को यानी कल से होने जा रहा है। करीब 1 मिनट 40 सेकंड के वीडियो के जरिए प्राइम वीडियो ने यह जानकारी शेयर की है। वीडियो में शाहरुख खान और भुवन बाम यह डिस्‍कशन करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि पठान की ओटीटी रिलीज की जानकारी कैसे शेयर की जानी है। आखिर में शाहरुख खान अपने अंदाज में फैंस को बताते हैं कि पठान को प्राइम वीडियो पर स्‍ट्रीम किया जा सकता है। 22 मार्च 2023 से यह फ‍िल्‍म हिंदी, तमिल और तेलेगु भाषाओं में देखी जा सकेगी। तस्‍वीरें, यशराज फ‍िल्‍म्‍स की ऑनलाइन गैलरी और @PrimeVideoIN से।
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »