• होम
  • फ़ोटो
  • Pathaan Collection Day 30 : शाहरुख की फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर पूरा किया 1 महीना, जानें कितने कमा डाले

Pathaan Collection Day 30 : शाहरुख की फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर पूरा किया 1 महीना, जानें कितने कमा डाले

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • Pathaan Collection Day 30 : शाहरुख की फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर पूरा किया 1 महीना, जानें कितने कमा डाले
    1/6

    Pathaan Collection Day 30 : शाहरुख की फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर पूरा किया 1 महीना, जानें कितने कमा डाले

    Pathaan Collection Day 30 : शाहरुख खान की ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर एक महीना पूरा कर लिया है। फ‍िल्‍म ने भारत समेत दुनियाभर में जोरदार कमाई करके हिंदी फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री को बड़ी राहत दी है। यशराज फ‍िल्‍म्‍स की पठान सिनेमाघरों में अब भी मौजूद है और लगातार पैसा बटोर रही है। इस हफ्ते गुरुवार तक मेकर्स ने दर्शकों को यह फ‍िल्‍म 110 रुपये में ऑफर की। ऐसा लगता है कि रेस्‍पॉन्‍स अच्‍छा मिला, जिसके बाद आज भी इस फ‍िल्‍म को 110 रुपये में सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है। कहां तक पहुंचा है पठान का कलेक्‍शन, आइए जानते हैं।
  • बॉक्‍स ऑफ‍िस पर यूं झूम रहा पठान
    2/6

    बॉक्‍स ऑफ‍िस पर यूं झूम रहा पठान

    दुनियाभर में 25 जनवरी को रिलीज हुई शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अपने 30 दिन पूरे कर लिए हैं। रिलीज के इतने दिनों बाद भी पठान दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब हो रही है। टिकटों की कीमतों में कमी के बावजूद पठान का कलेक्‍शन सिर्फ भारत में रोजाना 1 करोड़ रुपये से ऊपर बना हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पठान का कलेक्‍शन इस हफ्ते भी सम्‍मानजनक स्थिति में है। वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में फ‍िल्‍म रोज लगभग 3 से 6 करोड़ रुपये जुटा रही है।
  • 22वें दिन बनाया था यह रिकॉर्ड
    3/6

    22वें दिन बनाया था यह रिकॉर्ड

    यशराज फ‍िल्‍म्‍स की पठान ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बहुत तेज कमाई की थी। फ‍िल्‍म ने 100 व 200 करोड़ कमाई का आंकड़ा कुछ ही दिनों में पार कर लिया था। अपनी रिलीज के 22वें दिन पठान ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 500 करोड़ रुपये जुटा लेने का रिकॉर्ड बनाया। इसी हफ्ते मंगलवार को फ‍िल्‍म ने ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफ‍िस पर एक हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए पूरे देश में पठान सिर्फ 110 रुपये में दिखाई जा रही है।
  • वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन भी बढ़ रहा आगे
    4/6

    वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन भी बढ़ रहा आगे

    इस मंगलवार को यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने बताया था किया कि पठान ने ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दावा किया गया है कि इस रिकॉर्ड तक पहुंचने वाली पठान पहली हिंदी फ‍िल्‍म है। यह वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन है। अब तक के आंकड़े देखकर यही लगता है कि फ‍िल्‍म इस हफ्ते भी संतोषजनक कलेक्‍शन करेगी। वीकेंड के कलेक्‍शन के बाद पठान की कमाई दुनियाभर में 1010 करोड़ रुपये के पार जा सकती है।
  • गुरुवार को कितने कमाए पठान ने?
    5/6

    गुरुवार को कितने कमाए पठान ने?

    बढ़ते हैं फ‍िल्‍म के 30वें दिन के कलेक्‍शन की, तो sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पठान ने गुरुवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 1 करोड़ रुपये जुटाए हैं, यह शुरुआती अनुमान है। आंकड़ों में थोड़ा फेरबदल हो सकता है। गैजेट्स 360 हिंदी इस कलेक्‍शन की पुष्टि नहीं करता है। वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन पर भी लेटेस्‍ट अपडेट का हमें इंतजार है।
  • भारत में पठान की कुल कमाई
    6/6

    भारत में पठान की कुल कमाई

    भारत में पठान की कुल कमाई सभी भाषाओं में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसमें बड़ी कमाई हिंदी से आई है। मेकर्स का दावा है कि यह सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। sacnilk की रिपोर्ट पर गौर किया जाए, तो पठान का भारत में कलेक्‍शन 520.14 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने आज भी इस फ‍िल्‍म को 110 रुपये में दिखाने की जानकारी दी है। ध्‍यान रहे कि टिकट की इस कीमत में टैक्‍स शामिल नहीं है। तस्‍वीरें : यशराज फ‍िल्‍म्‍स की ऑनलाइन गैलरी से।
Comments
 
 

विज्ञापन

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »