• होम
  • फ़ोटो
  • BYD e6 : भारत में 6 दिनों में 2203 किलोमीटर का सफर तय कर इस विदेशी इलेक्ट्रिक कार ने बनाया रिकॉर्ड

BYD e6 : भारत में 6 दिनों में 2203 किलोमीटर का सफर तय कर इस विदेशी इलेक्ट्रिक कार ने बनाया रिकॉर्ड

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • BYD e6 : भारत में 6 दिनों में 2203 किलोमीटर का सफर तय कर इस विदेशी इलेक्ट्रिक कार ने बनाया रिकॉर्ड
    1/5

    BYD e6 : भारत में 6 दिनों में 2203 किलोमीटर का सफर तय कर इस विदेशी इलेक्ट्रिक कार ने बनाया रिकॉर्ड

    BYD की e6 इलेक्ट्रिक कार से मैक्सिमम रेंज हासिल करने के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (India Book of Records) में अपना नाम लिखवाया है। कार ने छह दिनों में मुंबई से दिल्ली तक कुल 2203 km की दूरी तय की, जिसमें 4 राज्यों के 9 शहरों को शामिल किया गया। कंपनी ने भारत में 'सस्टेनेबल ड्राइव फॉर ए सस्टेनेबल इंडिया' पहल को शुरू किया था और यह यात्रा इसी पहल का एक हिस्सा था। BYD भारत में B2B सेगमेंट में काम कर रही है, जिसके तहत अब तक कंपनी ने अपने भागीदारों के साथ पूरे भारत में 47,957,202 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पूरी की है। इसे यदि दिल्ली से मुंबई की दूरी से तुलना करे, तो यह दोनों शहरों के बीच 10,883 राउंड ट्रिप के बराबर है।
  • BYD e6 : भारत में 6 दिनों में 2203 किलोमीटर का सफर तय कर इस विदेशी इलेक्ट्रिक कार ने बनाया रिकॉर्ड
    2/5

    BYD e6 : भारत में 6 दिनों में 2203 किलोमीटर का सफर तय कर इस विदेशी इलेक्ट्रिक कार ने बनाया रिकॉर्ड

    BYD ने 2021 में e6 इलेक्ट्रिक MPV को लॉन्च किया था। यह भारत में BYD की पहली कार है, जो 2020 में लॉन्च हुई ब्लेड बैटरी तकनीक से लैस आती है। इसकी वजह से यह इलेक्ट्रिक एमपीवी लॉन्ग रेंज निकालने में सक्षम है। इसे दुनिया की पहली पावर बैटरी तकनीक माना जाता है, जो हाई लेवल इंटिग्रेशन और सेफ्टी से लैस है और साथ ही टिकाऊ भी है। इसमें लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी तकनीक मिलती है।
  • BYD e6 : भारत में 6 दिनों में 2203 किलोमीटर का सफर तय कर इस विदेशी इलेक्ट्रिक कार ने बनाया रिकॉर्ड
    3/5

    BYD e6 : भारत में 6 दिनों में 2203 किलोमीटर का सफर तय कर इस विदेशी इलेक्ट्रिक कार ने बनाया रिकॉर्ड

    BYD e6 को ई-प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसके इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स वजन कम करते हैं, और एफिशिएंसी को ऑप्टिमाइज करते हैं। BYD e6 इलेक्ट्रिक कार में 93.67 bhp जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी बदौलत यह EV 130km/h की टॉप स्पीड हासिल कर लेती है। इसके 71.7 kWh क्षमता के बैटरी पैक से कंपनी के अनुसार, यह कार शहरी वातावरण में 520 Km और शहरी व हाईवे को मिलाकर करीब 415 km की रेंज निकाल सकती है। इसका बैटरी पैक 35 मिनट में 35 से 80 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। हालांकि, ये फास्ट चार्जिंग सपोर्टेड DC फास्ट चार्जर की मदद से ही प्राप्त की जा सकती है
  • BYD e6 : भारत में 6 दिनों में 2203 किलोमीटर का सफर तय कर इस विदेशी इलेक्ट्रिक कार ने बनाया रिकॉर्ड
    4/5

    BYD e6 : भारत में 6 दिनों में 2203 किलोमीटर का सफर तय कर इस विदेशी इलेक्ट्रिक कार ने बनाया रिकॉर्ड

    BYD e6 इलेक्ट्रिक MPV को नवंबर 2021 में भारत में B2B स्पेस को लक्षित करते हुए लॉन्च किया गया था। e6 की कीमत 29.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट के अलावा, यह कंपनी भारत समेत दुनिया की कई बड़ी मार्केट में अपने इलेक्ट्रिक वाहन बेचती है। इसके पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक कारों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं।
  • BYD e6 : भारत में 6 दिनों में 2203 किलोमीटर का सफर तय कर इस विदेशी इलेक्ट्रिक कार ने बनाया रिकॉर्ड
    5/5

    BYD e6 : भारत में 6 दिनों में 2203 किलोमीटर का सफर तय कर इस विदेशी इलेक्ट्रिक कार ने बनाया रिकॉर्ड

    इस उपलब्धि को हासिल करने के अवसर पर बोलते हुए, BYD India में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के प्रमुख, श्री संजय गोपालकृष्णन ने कहा, "हमने "सस्टेनेबल ड्राइव फॉर ए सस्टेनेबल इंडिया" पहल के तहत स्थिरता और ईवी अपनाने के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए अभियान की परिकल्पना की थी। हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमारी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी ने यात्रा के दौरान 413 किलोग्राम कार्बन एमिशन को बचाया, जो एक ईवी द्वारा निर्धारित एक नया बेंचमार्क है, जिससे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इसका नाम दर्ज हुआ है।"
Comments
 
 

विज्ञापन

Advertisement

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »