Xiaomi का चार एंटीना वाला Mi Router 4C वाई-फाई राउटर भारत में हुआ लॉन्च, सपोर्ट करेगा 300Mbps तक की स्पीड

Xiaomi Mi Router 4C में 64 एमबी रैम और 16 एमबी नॉर फ्लैश रॉम दी गई है। इसमें चार हाई-परफॉर्मेंस राउटर दिए गए हैं, जो गेमिंग और स्ट्रीमिंग के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 जनवरी 2020 15:27 IST
ख़ास बातें
  • Mi Router 4C को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है
  • इस वाई-फाई राउटर में हाई-परफॉर्मेंस वाले चार एंटीना दिए गए हैं
  • मी राउटर 4सी को फोन में ऐप के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है

Mi Router 4C को शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है

Xiaomi ने भारत में Mi Router 4C वाई-फाई राउटर लॉन्च कर दिया है। यह वायरलेस राउटर चार हाई-परफॉर्मेंस ओमनी-डायरेक्शनल एंटीना के साथ आता है। ये एंटीना दूर तक बेहतर कनेक्टिविटी देने में मदद करते हैं। यह राउटर 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई बैंड सपोर्ट करता है और 300 एमबीपीएस तक की स्पीड का सपोर्ट देता है। बता दें कि इस राउटर को चीन में पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। अब लंबे समय के बाद आखिरकार कंपनी ने इसे भारत में भी उपलब्ध करा दिया है। मी राउटर 4सी में 64 एमबी रैम और 16 एमबी नॉर फ्लैश रॉम दी गई है। Mi Router 4C को यूज़र्स अपने फोन में Mi Wi-Fi ऐप के जरिए नियंत्रित कर सकते हैं। यह राउटर बैंडविड्थ ऑप्टिमाइजेशन टूल्स और पैरेंटल कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस है।
 

Mi Router 4C price in India

मी राउटर 4सी की भारत में कीमत 999 रुपये है और इसे केवल सफेद रंग में बेचा जाएगा। Mi Router 4C खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे शाओमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com से खरीद सकते हैं। वेबसाइट के मुताबिक, इसकी डिलिवरी 3 दिनों के अंदर होगी और ग्राहक 49 रुपये का अतिरिक्त भुगतान कर इसे  एक दिन में भी पा सकते हैं।
Advertisement
 

Mi Router 4C features

इसमें हाई परफॉर्मेंस ओमनी डायरेक्शनल एंटीना हैं। यह यूजर्स को ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और वेब ब्राउजिंग में लेटेंसी को कम रख कर गेमिंग और स्ट्रीमिंग को बेहतर बनाता है। मी राउटर 4सी राउटर में 2 ट्रांसमिट और 2 रिसीव एंटीना डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक से वाई-फाई रेंज बेहतर होती है और सिगनल में स्थिरता बनी रहती है। शाओमी के नए राउटर में 64 एमबी रैम है। इसमें 300 एमबीपीएस तक की वायरलेस स्पीड सपोर्ट दिया गया है। यह एक वक्त में 64 डिवाइस से कनेक्ट कर सकता है। 

Mi Router 4C में मीडियाटेक MT7628N प्रोसेसर दिया गया है। यह राउटर 2.4 गीगाहर्ट्ज़ पर 802.11एन वाई-फाई प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है। इसमें दो लैन पोर्ट और एक वैन पोर्ट हैं। इसके अलावा तीन रंगीन एलईडी इंडिकेटर भी दिए गए हैं। इसका डाइमेंशन 195x178.9x107 मिलीमीटर है। जहां तक मी वाई-फाई ऐप का सवाल है तो शाओमी का कहना है कि यूज़र रियल टाइम में बैंडविड्थ पर नज़र रख पाएंगे। यूज़र के पास पैरेंटल कंट्रोल भी होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.