शाओमी मी नोटबुक प्रो लॉन्च, इसमें है 15.6 इंच डिस्प्ले

शाओमी ने सोमवार को अपने मी मिक्स 2 और मी नोट 3 के लॉन्च इवेंट में एक नया लैपटॉपल मी नोटबुक प्रो लॉन्च कर दिया। कंपनी, आठवीं जेनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर को इस लैपटॉप की सबसे अहम ख़ासियत बता रही है। इसके साथ ही कंपनी लैपटॉप के 'symmetrical cooling design' (तापमान को नियंत्रित ऱखने वाला डिजाइन) को भी जोर-शोर से पेश कर रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 सितंबर 2017 12:50 IST
ख़ास बातें
  • मी नोटबुक प्रो में आठवीं जेनरेशन का इंटेल कोर प्रोसेसर है
  • इसमें 16 जीबी रैम है
  • लैपटॉप के टचपैड में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है
शाओमी ने सोमवार को अपने मी मिक्स 2 और मी नोट 3 के लॉन्च इवेंट में एक नया लैपटॉपल मी नोटबुक प्रो लॉन्च कर दिया। कंपनी, आठवीं जेनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर को इस लैपटॉप की सबसे अहम ख़ासियत बता रही है। इसके साथ ही कंपनी लैपटॉप के 'symmetrical cooling design' (तापमान को नियंत्रित ऱखने वाला डिजाइन) को भी जोर-शोर से पेश कर रही है। 15.6 इंच डिस्प्ले वाला, शाओमी मी नोटबुक प्रो की तुलना लॉन्च के समय 15 इंच वाले मैकबुक प्रो 2017 से की गई। इसके अलावा विंडोज़ हैलो सपोर्ट वाले इस लैपटॉप की एक और ख़ासियत है इसके टचपैड में दिया गया एक फिंगरप्रिंट सेंसर।

शाओमी मी नोटबुक प्रो को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा-  6,999 चीनी युआन की कीमत में 16 जीबी रैम के साथ इंटेस कोर आई7, 6,399 चीनी युआन की कीमत में 8 जीबी रैम के साथ इंटेल कोर आई7 और 5,599 चीनी युआन की कीमत में 8 जीबी रैम के साथ इंटेल कोर आई5।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया कि, शाओमी मी नोटबुक प्रो में आठवीं जेनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर है जो (Nvidia GeForce MX150) ग्राफिक्स कार्ड के साथ आता है। इसमें 16 जीबी का 2400 मेगाहर्ट्जज़ डीडीआर4 रैम है और 256 जीबी तक की पीसीआईई एसएसडी सपोर्ट करता है। 15.6 इंच डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है।
 

इस लैपटॉप में एक फुल-साइज़ बैकलिट कीबोर्ड है और कंपनी के मुताबिक, कीबोर्ड एरिया मैकबुक प्रो से 19 प्रतिशत ज़्यादा बड़ा है। इसके अलावा इस लैपटॉप में एक 3-इन-1 एसडी कार्ड स्लॉट, दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक, एक फुल साइज़ एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट (यूएसबी 3.0 और यूएसबी 2.0) हैं। लैपटॉप में डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 एसी है। लैपटॉप का वज़न 1.95 किलोग्राम है और डाइमेंशन 360.7x243.6x15.9 मिलीमीटर है।
Advertisement

हार्मन इनफिनिटी कस्टम-बिल्ट स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो को भी कंपनी लैपटॉप का एक अहम फ़ीचर बता रही है। कंपनी का कहना है कि लैपटॉप में 60 वॉट हावर बैटरी है और इसका नया हल्का चार्जर लैपटॉप को 35 मिनट में ही 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi Notebook Pro, PC, Laptops, Microsoft

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.