Xiaomi का नया Mi Notebook Pro लैपटॉप हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले से होगा लैस, स्पेसिफिकेशन्स लीक

Xiaomi ने Weibo पोस्ट के जरिए Mi Notebook Pro को टीज़ किया है। टीज़र पोस्ट से पता चलता है कि नया लैपटॉप हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले से लैस आएगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 मार्च 2021 19:28 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Notebook Pro हाई रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले से होगा लैस
  • पतले और हल्के डिज़ाइन के साथ आ सकता है नया लैपटॉप
  • हाल ही में कंपनी ने डिज़ाइन दिखाने वाली तीन तस्वीरें की थी साझा

Mi Notebook Pro 2021 मॉडल आगामी NVIDIA RTX 3050Ti ग्राफिक्स कार्ड से लैस आ सकता है

Xiaomi ने अपने लेटेस्ट Mi Notebook Pro लैपटॉप को एक बार फिर टीज़ किया है। 2021 के इस आगामी लैपटॉप मॉडल को इस महीने की शुरुआत में भी टीज़ किया गया था। कंपनी ने उस समय लैपटॉप की तीन तस्वीरें साझा की थी, जिसमें आगामी Mi Notebook Pro 2021 का डिज़ाइन देखने को मिला था। अभी तक लैपटॉप को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई थी, लेकिन लेटेस्ट ट्रेलर से पता चलता है कि नया Xiaomi लैपटॉप हाई रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले से लैस आएगा।

Xiaomi ने Weibo पोस्ट के जरिए Mi Notebook Pro को टीज़ किया है। टीज़र पोस्ट से पता चलता है कि नया लैपटॉप हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले से लैस आएगा। पोस्ट में लैपटॉप के बारे में कोई अन्य जानकारी शामिल नहीं है। हालांकि लैपटॉप इस महीने की शुरुआत में भी खबरों आया था, जब कंपनी ने खुद वीबो पोस्ट के जरिए लैपटॉप की तीन तस्वीरें साझा की थी। इन तस्वीरों में लैपटॉप का पूरा डिज़ाइन देखने को मिला था। नया मी नोटबुक प्रो 2021 हाई-एंड लैपटॉप होगा, इसलिए हम हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के अलावा कई अन्य हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स की उम्मीद कर सकते हैं। पोस्ट को सबसे पहले Gizmochina द्वारा देखा गया था।
 

Mi Notebook Pro के 2021 मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारियां साझा नहीं की है, लेकिन ITHome की एक रिपोर्ट में एक लैपटॉप की Geekbench लिस्टिंग का ज़िक्र किया गया है। रिपोर्ट का कहना है कि लैपटॉप TIMI TM2021 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है, जो Intel Core i7-11370H प्रोसेसर और आगामी Nvidia GeForce RTX 3050Ti ग्राफिक्स कार्ड के साथ टेस्ट किया गया है। इसे Mi Notebook Pro 2021 बताया जा रहा है।

अब यदि यह गीकबेंच लिस्टिंग असल में मी नोटबुक प्रो की होती है, तो निश्चित तौर पर आगामी फ्लैगशिप शाओमी लैपटॉप हाई-एंड मॉडल होग। कंपनी की मौजूदा Notebook Pro सीरीज़ 8th Gen इंटल प्रोसेसर पर काम करती है और Nvidia GeForce MX150 ग्राफिक्स कार्ड से लैस है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Notebook Pro, Mi Notebook Pro 2021
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फ्रांस ने Infosys पर लगाया ₹2 करोड़ का जुर्माना, भारत में नायारण मूर्ति का 70 घंटे काम करने वाला बयान फिर चर्च
  2. Oppo A7 Pro Max होगा 4 अगस्त को लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा, 10,000mAh की बैटरी! प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo T5x 5G फ्यूजन रेड वेरिएंट हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस ने Infosys पर लगाया ₹2 करोड़ का जुर्माना, भारत में नायारण मूर्ति का 70 घंटे काम करने वाला बयान फिर चर्चा में
  2. स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप की कीमतों में और लगेगी आग? Samsung का चिप शॉर्टेज पर बड़ा बयान
  3. Apple Watch ने बचाई शख्स की जान! गिरते ही अपने आप लग गई इमरजेंसी कॉल, इस फीचर का कमाल
  4. Vivo T5x 5G फ्यूजन रेड वेरिएंट हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  5. Jio का गजब ऑफर 2 माह के प्लान के साथ 1 महीना बिलकुल फ्री, 100Mbps स्पीड के साथ 12OTT ऐप्स भी
  6. PS5 Price Hike India: GTA 6 आने से पहले ही महंगा हो गया PlayStation, जानें नई कीमत
  7. Elon Musk की टेंशन बढ़ाएगा Amazon! सैटेलाइट से सीधे फोन तक इंटरनेट, भारत में भी होगी एंट्री?
  8. AI से इंटरव्यू क्रैक किया और लग गई ₹1.5 करोड़ की नौकरी! शख्स ने शेयर किए टिप्स
  9. ₹1500 डिस्काउंट पर खरीदें iQOO Z11 Lite, आज से शुरू हुई सेल
  10. Oppo A7 Pro Max होगा 4 अगस्त को लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा, 10,000mAh की बैटरी! प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.