Microsoft की कमी ढूंढ कर निकालो और पाओ करीब 1.6 करोड़ रुपये

विंडोज 10 को सुरक्षित और बगमुक्त बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज बग बाउंटी कार्यक्रम के नए राउंड का ऐलान किया है, जिसके तहत बग ढूंढनेवाले को 2,50,000 डॉलर का इनाम दिया जाएगा, अगर वे माइक्रोसॉफ्ट वर्चुअलाइजेशन सॉफ्टवेयर में बग ढूंढ निकालते हैं। बग ढूंढने वाले को 500 से लेकर 2,50,000 डॉलर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 28 जुलाई 2017 11:18 IST
विंडोज 10 को सुरक्षित और बगमुक्त बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने Windows Bounty Programme के नए राउंड का ऐलान किया है, जिसके तहत बग ढूंढने वाले को 2,50,000 डॉलर का इनाम दिया जाएगा, अगर वे माइक्रोसॉफ्ट वर्चुअलाइजेशन सॉफ्टवेयर में बग ढूंढ निकालते हैं। बग ढूंढने वाले को 500 से लेकर 2,50,000 (करीब 1.6 करोड़ रुपये) डॉलर दिए जाएंगे।

माइकोसॉफ्ट ने बग ढूंढने का कार्यक्रम साल 2012 से ही शुरू किया था। अब इसका विस्तार विंडोज 10 के लिए भी कर दिया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर बुधवार देर रात को डाले गए एक पोस्ट के मुताबिक किसी भी महत्वपूर्ण बग कोड निष्पादन, विशेषाधिकार या डिजायन दोषों की उन्नति, जोकि ग्राहक की निजता और सुरक्षा को खतरे में डालती है उसकी जानकारी देने पर इनाम दिया जाएगा।
Advertisement

कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा, "अगर कोई शोधकर्ता ऐसी बग की रिपोर्ट करता है, जिसके बारे में माइक्रोसॉफ्ट को पहले से ही पता है, तो उसकी जानकारी सबसे पहले देने वाले को उच्चतम रकम का अधिकतम 10 फीसदी दिया जाएगा।"

अन्य प्रौद्योगिकी कंपनियों जैसे गूगल, फेसबुक और एपल ने अपने-अपने सॉफ्टवेयरों में बग और दोष का पता लगाने वालों को इसी प्रकार से इनाम देती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.