16GB रैम, Intel Core i7, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Tecno Megabook T1 2023 लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत

यह 14.8mm की मोटाई में है। बॉडी पर एल्यूमिनियम मेटल केसिंग की गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 सितंबर 2023 18:02 IST
ख़ास बातें
  • लैपटॉप में कई हाई एंड फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं।
  • Megabook T1 2023 में 14 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसमें 13वीं जेनरेशन का Intel Core i7-13700H प्रोसेसर दिया गया है।

Tecno Megabook 2023 14 को कंपनी ने ग्लोबल वेरिएंट के तौर पर लॉन्च किया है।

Tecno ने भारत में हाल ही में Megabook लैपटॉप लाइनअप में Megabook T1 को लॉन्च किया था। यह 11th-Gen प्रोसेसर के साथ आता है। अब कंपनी ने इसी लैपटॉप का 14 इंच मॉडल पेश किया है जो कि ग्लोबल वेरिएंट है। इसे Tecno Megabook 2023 14 नाम दिया गया है। लैपटॉप में कई हाई एंड फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। यह Full HD डिस्प्ले के साथ आता है और 100% sRGB कलर गेमट को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसका प्राइस और सभी स्पेसिफिकेशंस। 
 

Tecno Megabook T1 2023 price

Tecno Megabook 2023 14 को कंपनी ने ग्लोबल वेरिएंट के तौर पर लॉन्च किया है। इसकी कीमत 399 डॉलर (लगभग 33,000 रुपये) रखी गई है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह डिवाइस का इंट्रोडक्ट्री प्राइस है। यानी कि बाद में इसकी कीमत बढ़ाई जा सकती है। 
 

Tecno Megabook T1 2023 specifications

टेक्नो मेगाबुक टी1 2023 लैपटॉप के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Megabook T1 2023 में 14 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है। यह 350 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। कलर्स के लिए इसमें 100 प्रतिशत sRGB कलर गेमट का सपोर्ट है। कंपनी ने इसे TÜV Eye Comfort Certified किया है जिससे कि लम्बे समय तक इस्तेमाल करने के बाद भी यह आंखों को नुकसान नहीं पहुंचने देता है। 
Advertisement

इसके बिल्ट फीचर्स की बात करें तो यह 14.8mm की मोटाई में है। बॉडी पर एल्यूमिनियम मेटल केसिंग की गई है। इसका वजन 1.39 किलोग्राम है। प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें 13वीं जेनरेशन का Intel Core i7-13700H प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही Intel Iris ग्राफिक्स भी मौजूद है। लैपटॉप में 16GB रैम दी गई है, यह 1TB तक SSD स्टोरेज के साथ आता है। इसमें बैकलिट कीबोर्ड मिलता है। वीडियो कॉलिंग आदि के लिए 2MP कैमरा दिया गया है। 

इसके पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी लगा है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में Wi-Fi 6, USB 3.0 और USB 3.1, Type-C, HDMI पोर्ट आदि का सपोर्ट है। डिवाइस में 75Wh बैटरी है और 65W चार्जर है। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में यह 18.5 घंटे का बैकअप दे सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.