Samsung Galaxy Book 4 लैपटॉप 16GB तक रैम और Intel प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy Book 4 को भारत में 70,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 मार्च 2024 22:09 IST
Samsung Galaxy Book 4 को भारत में शुक्रवार, 22 मार्च को लॉन्च किया गया। यह मॉडल Samsung Galaxy Book 4 Pro, Samsung Galaxy Book 4 360 और Samsung Galaxy Book 4 360 की मौजूदा लाइनअप के साथ जुड़ गया है, जिन्हें इस साल फरवरी में देश में पेश किया गया था। हालांकि पिछले मॉडलों के विपरीत, नया लैपटॉप intel Core Ultra प्रोसेसर से लैस नहीं आता है। Galaxy Book 4 AI-समर्थित फीचर्स के साथ आता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह फोटो रीमास्टरिंग या वीडियो एडिटिंग जैसे कई कामों में मदद करता है। यह देश में दो कलर ऑप्शन और कई सीपीयू और रैम वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
 

Samsung Galaxy Book 4 price in India, availability

Samsung Galaxy Book 4 को भारत में 70,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह वेरिएंट Intel Core 5 सीपीयू और 8GB रैम ऑप्शन के साथ आता है। एक वेरिएंट समान प्रोसेसर, लेकिन 16GB रैम के साथ आता है, जिसकी कीमत 75,990 रुपये है।
Advertisement

Galaxy Book 4 का Intel Core 7 वेरिएंट केवल 16GB रैम के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 85,990 रुपये है। सभी वेरिएंट ग्रे और सिल्वर रंगों में पेश किए गए हैं और वर्तमान में सैमसंग इंडिया वेबसाइट, प्रमुख ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा रिटेल स्टोर पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं।

Samsung ने एक प्रेस नोट में घोषणा की है कि Galaxy Book 4 खरीदने वाले ग्राहक 5,000 रुपये के बैंक कैशबैक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, 4,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। खरीदारी करने वाले छात्र अतिरिक्त 10 प्रतिशत छूट के भी पात्र होंगे। खरीदार 24 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई के विकल्प भी चुन सकते हैं।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Book 4 specifications, features

Galaxy Book 4 में 15.6 इंच की फुल-एचडी (1,920 x 1,080 पिक्सल) एलईडी एंटी-ग्लेयर स्क्रीन है। यह Intel Core 7 प्रोसेसर 150U CPU के साथ 16GB तक LPDDR4x रैम और 512GB NVMe SSD स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें Windows 11 Home प्री-इंस्टॉल मिलती है।

लैपटॉप में AI-समर्थित फोटो रीमास्टर टूल है, जो यूजर्स को पुरानी तस्वीरों को रीस्टोर करने या लो-क्वालिटी तस्वीरों को रीमास्टर करने की अनुमति देता है। डिवाइस में इनबिल्ट गैलेक्सी वीडियो एडिटर भी है। यूजर्स Galaxy Book 4 के साथ बेहतर वेबकैम क्वालिटी का अनुभव करने के लिए अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं। यह फीचर 720p इनबिल्ट कैमरे के बजाय सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन पर वेबकैम के रूप में कैमरा सेंसर का उपयोग करता है।
Advertisement

Galaxy Book 4 में 54Wh की बैटरी है जो USB टाइप-C पोर्ट के जरिए 45W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। लैपटॉप वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है। इसमें एक एचडीएमआई, दो यूएसबी टाइप-सी और दो यूएसबी 3.2 पोर्ट के साथ एक माइक्रोएसडी कार्ड रीडर, एक ऑडियो जैक और एक RJ45 (लैन) स्लॉट भी है।

Galaxy Book 4 की बॉडी का वजन 1.55 किलोग्राम है और साइज 35.66 cm x 22.91 cm x 1.54 cm है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 11

एसएसडी

512GB

वज़न

1.55 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.