Samsung Galaxy Book 4 लैपटॉप 16GB रैम, 16 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

लैपटॉप का वजन 1.55 किलोग्राम है।

Samsung Galaxy Book 4 लैपटॉप 16GB रैम, 16 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Book 4 लैपटॉप में 16 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • इसमें साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं
  • लैपटॉप में 720p HD कैमरा दिया गया है
  • लैपटॉप का वजन 1.55 किलोग्राम है
विज्ञापन
सैमसंग ने अपना नया लैपटॉप Samsung Galaxy Book 4 लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में 16 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने AMOLED पैनल का इस्तेमाल इसमें किया है। लैपटॉप में 16GB LPDDR4x RAM दी गई है और 512 GB NVMe SSD स्टोरेज इसमें मिलती है। इसमें प्रोफेशनल कीबोर्ड है जिसमें नूमेरिक कीबोर्ड भी शामिल है। लैपटॉप में 720p HD कैमरा दिया गया है जिससे कि क्लियर वीडियो कॉल्स इसमें की जा सकती है। कंपनी ने प्रोसेसिंग के लिहाज से दो तरह के वेरिएंट इसमें पेश किए हैं जिनमें Intel Core 5 और Core 7 शामिल हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Samsung Galaxy Book 4 price

Samsung Galaxy Book 4 को कंपनी ने ग्रे और सिल्वर कलर्स में पेश किया है। इसके Core 5 वेरिएंट की कीमत 70,990 रुपये है जिसमें 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज आती है। जबकि Core 7 वेरिएंट की कीमत 85,990 रुपये है जिसमें 16 जीबी रैम आती है। इसके कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा फिजिकल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। 

Samsung इसके साथ 5 हजार रुपये का कैशबैक ऑफर भी दे रही है। या फिर ग्राहक 4 हजार रुपये का अपग्रेड बोनस भी चुन सकता है। साथ ही 24 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई के जरिए भी इसे खरीदा जा सकता है। स्टूडेंट्स के लिए कंपनी ने 10 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर भी दिया है। 
 

Samsung Galaxy Book 4 specifications

Samsung Galaxy Book 4 लैपटॉप में 16 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने AMOLED पैनल का इस्तेमाल इसमें किया है। लैपटॉप में 16GB LPDDR4x RAM दी गई है और 512 GB NVMe SSD स्टोरेज इसमें मिलती है। इसमें प्रोफेशनल कीबोर्ड है जिसमें नूमेरिक कीबोर्ड भी शामिल है। लैपटॉप में 720p HD कैमरा दिया गया है जिससे कि क्लियर वीडियो कॉल्स इसमें की जा सकती है। कंपनी ने प्रोसेसिंग के लिहाज से दो तरह के वेरिएंट इसमें पेश किए हैं जिनमें Intel Core 5 और Core 7 शामिल हैं।

लैपटॉप का वजन 1.55 किलोग्राम है। इसमें साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं और Dolby Atmos का सपोर्ट भी है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने इसमें HDMI, USB Type-C, USB3.2 पोर्ट, एक MicroSD कार्ड रीडर, Bluetooth v5.2, और Wi-Fi 6 सपोर्ट दिया है। इसमें 54 Wh बैटरी है जो 45 W USB Type-C चार्जर के साथ आती है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज15.60-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1920x1080 पिक्सल
Touchscreenनहीं
रैम8 जीबी
ओएसWindows 11
एसएसडी512GB
वज़न1.55 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »