RedmiBook 14 नए अवतार में लॉन्च, जानें सारी खासियतें

RedmiBook 14 Laptop: रेडमीबुक 14 के नए अवतार को Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro और Redmi TV के साथ लॉन्च कर दिया गया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 29 अगस्त 2019 16:29 IST
ख़ास बातें
  • RedmiBook 14 में है 14 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले
  • रेडमी ने नए अवतार का कोर आई3 वेरिएंट नहीं उतारा
  • रेडमीबुक 14 के नए अवतार की बिक्री 6 सितंबर से

RedmiBook 14 नए अवतार में लॉन्च, जानें सारी खासियतें

RedmiBook 14 Laptop: रेडमीबुक 14 के नए अवतार को Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro और Redmi TV के साथ लॉन्च कर दिया गया है। रेडमी के किफायती लैपटॉप के अपग्रेड वर्जन में 10वीं पीढ़ी का इंटेल प्रोसेसर है और इसके तीन वेरिएंट उतारे गए हैं। प्रोसेसर अपग्रेड के अलावा अन्य सभी स्पेसिफिकेशन रेडमीबुक 14 के फर्स्ट जेनरेशन के समान हैं। हालाकि, Xiaomi ने RedmiBook 14 के दो नए कलर वेरिएंट उतारे हैं, ग्रे और पिंक।
 

RedmiBook 14 Price

रेडमीबुक 14 के नए अवतार में 10वीं पीढ़ी के इंटेल प्रोसेसर है और इसके तीन वेरिएंट उतारे गए हैं। इसके शुरुआती वेरिएंट में इंटेल कोर आई5 (10210U) सीपीयू के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज है। इस मॉडल की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 40,000 रुपये) तय की गई है। इंटेल कोर आई5 (10210U) प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज है और इस मॉडल का दाम 4,499 चीनी युआन ( लगभग 45,000 रुपये) है।
Advertisement

रेडमीबुक 14 के नए अवतार के हाई-एंड वेरिएंट में 10वीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई7 (10510U) प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज है। इस मॉडल की कीमत 4,999 चीनी युआन (लगभग 50,000 रुपये) है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि 10वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर वाले RedmiBook 14 की बिक्री 6 सितंबर से चीन में शुरू होगी। यह देखकर थोड़ी हैरानी जरूर हुई कि Redmi ने रेडमीबुक 14 के अपडेटेड मॉडल का कोई भी सस्ता वेरिएंट नहीं उतारा है।
 

RedmiBook 14 Specifications

तीनों ही वेरिएंट Nvidia MX250 जीपीयू के साथ ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए 2जीबी GDDR5 मेमोरी पर निर्भर हैं। अन्य स्पेसिफिकेशन में 14 इंच का फुल-एचडी (1,920 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। लैपटॉप में 46 वॉट की बैटरी है जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह केवल 35 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है और फुल चार्ज होने पर 10 घंटे तक चलती है। लैपटॉप में दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और एक एचडीएमआई पोर्ट शामिल है। लैपटॉप की लंबाई-चौड़ाई 323 x 228 x 17.95 मिलीमीटर और वज़न लगभग 1.5 किलोग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.