Primebook 2 Neo का लॉन्च 31 जुलाई को, Rs 15,990 में मिलेगा AI लैपटॉप, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Primebook 2 Neo इंडिया के बजट सेगमेंट में सबसे लेटेस्ट 6GB DDR4 RAM और 128GB UFS 2.2 SSD स्टोरेज वाला लैपटॉप होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जुलाई 2025 21:03 IST
ख़ास बातें
  • लेटेस्ट 6GB DDR4 RAM और 128GB UFS 2.2 SSD स्टोरेज मिलेगी
  • 11.6-इंच HD IPS डिस्प्ले (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले से होगा लैस
  • Mali-G57 MC2 GPU और MediaTek G99 (2GHz) प्रोसेसर का कॉम्बिनेशन मिलेगा

Primebook 2 Neo में 50,000 Android ऐप्स का एक्सेस मिलेगा

Primebook ने अपने अपग्रेडेड Android लैपटॉप - Primebook 2 Neo के इंडिया लॉन्च का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। यह नया मॉडल 31 जुलाई 2025 को मार्केट में आएगा और शुरुआती कीमत 15,990 रुपये रखी गई है। Primebook 2 Neo Flipkart, Amazon और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। लॉन्च से पहले ही इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, Android 15 बेस्ड PrimeOS 3.0 और काफी सारे स्मार्ट, AI-ड्रिवन फीचर्स मिलने की पुष्टि हो चुकी है।

Primebook 2 Neo इंडिया के बजट सेगमेंट में सबसे लेटेस्ट 6GB DDR4 RAM और 128GB UFS 2.2 SSD स्टोरेज वाला लैपटॉप होगा। 11.6-इंच HD IPS डिस्प्ले (1366x768px), Mali-G57 MC2 GPU और ऑक्टा-कोर MediaTek G99 (2GHz) प्रोसेसर का कॉम्बिनेशन स्टूडेंट, वर्क-फ्राम-होम और लाइट प्रोडक्टिव टास्क के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। लैपटॉप में Android 15 बेस्ड PrimeOS 3.0 मिलेगा, जिससे यूजर को फास्ट बूट, स्मार्ट AI टूल्स और प्री-इंस्टॉल्ड एजुकेशन ऐप्स का फायदा मिलने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में दो USB 3.0, दो USB-C पोर्ट, माइक्रो SD कार्ड स्लॉट, Wi-Fi, Bluetooth और डुअल स्पीकर सिस्टम मिलेगा। बैटरी बैकअप करीब 8-10 घंटे का बताया गया है। 2MP फ्रंट कैमरा, QWERTY कीबोर्ड PrimeOS शॉर्टकट्स के साथ इसका वजन 990 ग्राम होगा।

इस लैपटॉप में एक डेडिकेटेड ऐप स्टोर के जरिए 50,000 Android ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। अपकमिंग Primebook 2 Neo में इनबिल्ट ऑन-स्क्रीन AI असिस्टेंट, जिसे AI Companion Mode कहा गया है, की सुविधा मिलने की पुष्टि हो गई है। कंपनी का कहना है कि यह PDF, आर्टिकल और वेब कंटेंट की समरी तैयार कर सकता है।

Primebook 2 Neo का शुरुआती प्राइस 15,990 रुपये बताई गई है, जो कि JioBook जैसे बजट लैपटॉप्स से सीधा टक्कर लेगा। इसमें 64GB और 128GB दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे और मेमोरी को माइक्रोSD से 512GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  2. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  3. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  4. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  5. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  6. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  7. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  8. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  9. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  2. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  5. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  6. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  9. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  10. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.