माइक्रोसॉफ्ट लॉन्च कर सकती है सर्फेस ऑल-इन-वन पीसी: रिपोर्ट

माइक्रोसॉफ्ट लॉन्च कर सकती है सर्फेस ऑल-इन-वन पीसी: रिपोर्ट
विज्ञापन
खबर है कि माइक्रोसॉफ्ट अपने सर्फेस ब्रांड के तहत एक नए ऑल-इन-वन (एआईओ) पीसी पर काम कर रही है। नए सर्फेस एआईओ पीसी के 2016 की तीसरी तिमाही में पेश किए जाने की उम्मीद है। रेडमंड की कंपनी द्वारा दूसरी पीढ़ी के सर्फेस बुक को देर से लॉन्च किए जाने की भी उम्मीद है। दूसरी पीढ़ी का सर्फेस बुक 2017 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

डिजिटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी पीढ़ी के सर्फेस बुक को अब 2016 की दूसरी छमाही की जगह 2017 की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। इस देरी की वजह इंटेल द्वारा सीपीयू शिपमेंट में की गई देरी को माना जा रहा है। इसकी जगह माइक्रोसॉफ्ट एक सर्फेस एआईओ पीसी लॉन्च कर सकती है।

इस रपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्र के हवाले से जानकारी देते हुए दावा किया गया है कि, ''सर्फेस एआईओ पीसी से वैश्विक एआईओ पीसी बाजार पर खासा प्रभाव पड़ेगा जो कि पीसी प्रोडक्ट में गिरावट के चलते लगातार कम हो रहा है।'' इस रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल एआईओ पीसी के 14 मिलियन शिपमेंट की तुलना में 2016 में यह शिपमेंट गिरकर 12.6 मिलियन रह गई है।

गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट ने 10 बाजारों में 1टीबी सर्फेस बुक और सर्फेस प्रो 4 वेरिएंट लॉन्च करने का ऐलान किया। ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, चीन, फ्रांस, हॉंग कॉंग, न्यूज़ीलैंड, स्विट्ज़रलैड और ब्रिटेन में ग्राहक इन डिवाइस को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर, रिटेल पार्टनर और आधिकारिक रीसेलर से खरीद सकते हैं। अभी तक सर्फेस बुक भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं हुआ है।

इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट द्वारा 2 अगस्त को अपने डिवाइस प्लटेफॉर्म पर विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट जारी करने की भी उम्मीद है। जिनके पास पहले से विंडोज़ 10 इंस्टॉल है उन्हें ये अपडेट मुफ्त मिलेगी जबकि पुराने विंडोज़ वर्जन का इस्तेमाल कर रहे यूज़र को अपग्रेड के लिए करीब 119 डॉलर (करीब 8,000 रुपये) चुकाने होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Intel, Laptops, Microsoft, PCs, Suface Book
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »