Microsoft Surface Book 2, Surface Laptop भारत में लॉन्च, कीमत 86,999 रुपये से शुरू

Microsoft Surface Book 2 और Surface Laptop भारत में लॉन्च हो गए हैं। भारत में सर्फेस बुक 2 की कीमत 1,37,999 रुपये और सर्फेस लैपटॉप की कीमत 86,999 रुपये से शुरू होगी।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 7 अगस्त 2018 15:08 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft Surface Book 2 में आठवीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर मौजूद
  • माइक्रोसॉफ्ट लैपटॉप की कीमत 86,999 रुपये से शुरू
  • Microsoft Surface Book 2 भारत में दो डिस्प्ले वेरिएंट में मिलेगा
सॉफ्टवेयर और लैपटॉप निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के दो नए लैपटॉप Microsoft Surface Book 2 और Surface Laptop भारत में लॉन्च हो गए हैं। याद करा दें कि 2017 में माइक्रोसॉफ्ट के इन दोनों लैपटॉप से पर्दा उठाया गया था। भारत में Surface Book 2 की कीमत 1,37,999 रुपये और Surface Laptop की कीमत 86,999 रुपये से शुरू होगी। माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस बुक 2 में आठवीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर मौजूद है जो लैपटॉप को पावरफुल बनाता है।
 

Microsoft Surface Laptop की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

माइक्रोसॉफ्ट ने दावा है कि मई 2017 में लॉन्च किया गया सर्फेस लैपटॉप टिकाऊ, पोर्टेबल और कम वजन वाला है। Microsoft Surface Laptop प्रीमियम फिनिश के साथ आता है। माइक्रोसॉफ्ट लैपटॉप में 13.5 इंच का पिक्सलसेंस टचस्क्रीन डिस्प्ले मौजूद है जिसका रिज़ोल्यूशन 2256x1504 पिक्सल है। कंपनी का कहना है कि सर्फेस लैपटॉप में सबसे पतली एलसीडी टचस्क्रीन दी गई है।
 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस लैपटॉप एक डिस्प्ले वेरिएंट के साथ आता है। प्रोसेसर और रैम के लिहाज से देखा जाए तो यह लैपटॉप पांच अलग-अलग वेरिएंट में मिलेगा। पहला वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन- इंटेल कोर आई5, 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 8 जीबी रैम, इंटल एचडी ग्राफिक्स 620। दूसरा वेरिएंट- इंटेल कोर आई5, 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 8 जीबी रैम, इंटेल एचडी ग्राफिक्स 620। तीसरा वेरिएंट- इंटेल कोर आई7, 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 8 जीबी रैम, इंटेल आइरिस प्लस ग्राफिक्स 640। चौथा वेरिएंट- इंटेल कोर आई7, 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 16 जीबी रैम, इंटेल आईरिस प्लस ग्राफिक्स 640। पांचवा वेरिएंट- इंटेल कोर आई7, 1 टीबी एसएसडी स्टोरेज, 16 जीबी रैम, इंटेल आईरिस प्लस ग्राफिक्स 640।

अब बात प्रोसेसर की। माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस लैपटॉप में सातवीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई5-7200यू और इंटेल कोर आई7-7660यू प्रोसेसर के साथ आता है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो Microsoft Surface Laptop में वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और ब्लूटूथ 4.0 है।
 

स्पेसिफिकेशन के बाद अब बात कीमत की। इंटेल कोर आई5, 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 8 जीबी रैम, इंटल एचडी ग्राफिक्स 620 वेरिएंट की कीमत 86,999 रुपये है। इंटेल कोर आई5, 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 8 जीबी रैम, इंटेल एचडी ग्राफिक्स 620 वेरिएंट की कीमत 1,14,999 रुपये है। इंटेल कोर आई7, 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 8 जीबी रैम, इंटेल आइरिस प्लस ग्राफिक्स 640 वेरिएंट वाला वेरिएंट 1,44,999 रुपये में मिलेगा। इंटेल कोर आई7, 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 16 जीबी रैम, इंटेल आईरिस प्लस ग्राफिक्स 640 वेरिएंट 1,96,999 रुपये में बेचा जाएगा। सबसे महंगा  वेरिएंट इंटेल कोर आई7, 1टीबी एसएसडी स्टोरेज, 16 जीबी रैम, इंटेल आईरिस प्लस ग्राफिक्स 640 से लैस है। इसकी कीमत 2,33,999 है।
 

Microsoft Surface Book 2 स्पेसिफिकेशन

Microsoft Surface Book 2 अक्टूबर 2017 में लॉन्च हुआ था। यह लैपटॉप इंटेल डुअल-कोर और क्वाड-कोर प्रोसेसर, एनवीडिया जीफोर्स ग्राफिक्स के साथ आता है। माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस बुक 2 की बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का कहना है कि यह लैपटॉप 17 घंटे की बैटरी क्षमता रखता है। कंपनी ने दावा किया है कि सर्फेस बुक के मुकाबले सर्फेस बुक 2 की ग्राफिक्स परफॉर्मेंस पांच गुना तक बेहतर है। अब बात स्पेसिफिकेशन की। माइक्रोसॉफ्ट का यह लैपटॉप भारत में 13.5 इंच और 15 इंच डिस्प्ले के दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। डिस्प्ले साइज, प्रोसेसर और रैम के लिहाज से माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस बुक 2 के सात वेरिएंट है।
Advertisement
 

पहला वेरिएंट- 13.5 इंच डिस्प्ले, 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 8 जीबी रैम, इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर, इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स 620। दूसरा वेरिएंट- 13.5 इंच डिस्प्ले, 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 8 जीबी रैम, इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1050 ग्राफिक्स। तीसरा वेरिंएट- 13.5 इंच डिस्प्ले, 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 16 जीबी रैम, इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1050 ग्राफिक्स। चौथा वेरिएंट- 13.5 इंच डिस्प्ले, 1 टीबी एसएसडी स्टोरेज, 16 जीबी रैम, इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1050 ग्राफिक्स। पांचवा वेरिएंट- 15 इंच डिस्प्ले, 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 16 जीबी रैम, इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1060 ग्राफिक्स। छठा वेरिएंट- 15 इंच डिस्प्ले, 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 16 जीबी रैम, इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1060 ग्राफिक्स। सातवां वेरिएंट- 15 इंच डिस्प्ले, 1 टीबी एसएसडी स्टोरेज, 16 जीबी रैम, इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1060 ग्राफिक्स।

अब बात माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस बुक 2 के डिस्प्ले की। Microsoft Surface Book 2 के 13.5 इंच पिक्सलसेंस डिस्प्ले वेरिएंट का रिज़ोल्यूशन 3000x2000 पिक्स्ल है। 15 इंच के पिक्सलसेंस डिस्प्ले वेरिएंट का रिज़ोल्यूशन 3240x2160 पिक्स्ल है जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 3:2 है। अब बात सर्फेस बुक 2 प्रोसेसर की। Surface Book 2 वेरिएंट आठवीं पीढ़ी के इंटेल कोर आई7-8650यू क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आता है जिसकी स्पीड 4.20 गीगाहर्ट्ज़ है। सातवीं पीढी के इंटेल कोर आई5-7300यू से लैस लैपटॉप की प्रोसेसर स्पीड 3.50 गीगाहर्ट्ज़ है।
Advertisement
 

Microsoft Surface Book 2 की भारत में कीमत  

13.5 इंच डिस्प्ले, 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 8 जीबी रैम, इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर, इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स 620 वेरिएंट की कीमत 1,37,999 रुपये है। 13.5 इंच डिस्प्ले, 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 8 जीबी रैम, इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1050 ग्राफिक्स वेरिएंट की कीमत 1,85,999 रुपये है। 13.5 इंच डिस्प्ले, 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 16 जीबी रैम, इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1050 ग्राफिक्स वेरिएंट 2,22,999 रुपये में मिलेगा। 13.5 इंच डिस्प्ले, 1 टीबी एसएसडी स्टोरेज, 16 जीबी रैम, इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1050 ग्राफिक्स वेरिएंट को 2,57,999 रुपये में बेचा जाएगा। 15 इंच डिस्प्ले, 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 16 जीबी रैम, इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1060 ग्राफिक्स वेरिएंट की कीमत 2,22,499 रुपये है। 15 इंच डिस्प्ले, 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज, 16 जीबी रैम, इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1060 ग्राफिक्स वेरिएंट 2,22,499 रुपये में मिलेगा। 15 इंच डिस्प्ले, 1 टीबी एसएसडी स्टोरेज, 16 जीबी रैम, इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1060 ग्राफिक्स वेरिएंट 2,95,999 रुपये में बेचा जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  4. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  5. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  5. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
  6. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
  8. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 365GB डेटा, 13 OTT फ्री, 200 रुपये से शुरू नए प्लान
  9. Google TV Freeplay दे रहा 10 हजार मूवी, टीवी शो बिल्कुल फ्री! इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  10. 50MP कैमरा वाला Vivo X300 FE नए स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.