Mi Notebook 14 e-Learning Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Mi Notebook 14 e-Learning Edition की कीमत भारत में 34,999 रुपये है। यह कीमत लैपटॉप के 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की है। Mi Notebook 14 e-Learning Edition आपको सिंगल सिल्वर कलर ऑप्शन में मिलेगा।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 5 नवंबर 2020 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Mi Notebook 14 e-Learning Edition में मौजूद है इनबिल्ट वेबकैम
  • मी नोटबुक 14 ई-लर्निंग एडिशन में मिलेगा सिंगल कॉन्फिग्रेशन
  • रेगुलर Mi Notebook 14 की कीमत 41,999 रुपये है

मी नोटबुक 14 ई-लर्निंग एडिशन खरीद के लिए Amazon, Mi.com और offline रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

Mi Notebook 14 e-Learning Edition को भारत में Mi Notebook 14 के सस्ते वेरिएंट के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। कीमत के अलावा, यह दो लैपटॉप प्रोसेसर, जीपीयू और ऑनबोर्ड स्टोरेज क्षमता में एक दूसरे से अलग हैं। कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए Xiaomi अपने इस नए लैपटॉप को ऑनलाइन लर्निंग और वर्क फ्रॉम होम के पॉकेट फ्रेंडली विकल्प के तौर पर प्रमोट कर रही है। मी नोटबुक 14 ई-लर्निंग एडिशन 10th-generation Intel Core i3 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस है। हालांकि, ऑरिज़न नोटबुक 14 बंडल वेबकैम के साथ आए थे, लेकिन नया एडिशन इनबिल्ट एचडी वेबकैम के साथ आता है।
 

Mi Notebook 14 e-Learning Edition price in India, availability


मी नोटबुक 14 ई-लर्निंग एडिशन की कीमत भारत में 34,999 रुपये है। यह कीमत लैपटॉप के 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की है। Mi Notebook 14 e-Learning Edition आपको सिंगल सिल्वर कलर ऑप्शन में मिलेगा। इसकी तुलना में रेगुलर Mi Notebook 14 की कीमत 41,999 रुपये है।

मी नोटबुक 14 ई-लर्निंग एडिशन खरीद के लिए Amazon, Mi.com और offline रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
 

Mi Notebook 14 e-Learning Edition specifications, features

मी नोटबुक 14 ई-लर्निंग एडिशन Windows 10 Home के साथ आता है। यह लैपटॉप 10th-generation Intel Core i3 प्रोसेसर से लैस है और इसके साथ आपको Intel UHD Graphics 620 जीपीयू और 8 जीबी DDR4 व 256 जीबी SATA 3 SSD स्टोरेज मिलती है। इसकी दूसरी ओर गेलुर मी नोटबुक 14 10th-generation Intel Core i5 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 512GB SSD और NVIDIA GeForce MX250 जीपीयू मिलता है।

Mi Notebook 14 e-Learning Edition में 14 इंच FHD एंटीग्लेयर डिस्प्ले के साथ 16:9 आस्पेक्ट रेशियो और 81.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। इसमें ऑनलाइन क्लासेस और मीटिंग के लिए इनबिल्ट HD वेबकैम दिया हुआ है। वहीं, इसकी बैटरी 3,220mAh की है, जो कि सिंगल चार्ज पर आपको 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें आपको यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, यूएसबी 2.0 पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट और कॉम्बो ऑडियो जैक मिलता है। मी नोटबुक 14 ई-लर्निंग एडिशन डुअल-बैंड 802.11ac Wi-Fi और ब्लूटूथ 5.0 को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें दो 2 वॉट के स्पीकर के साथ डीटीएस ऑडियो प्रोसेसिंग ऐप को सपोर्ट दिया गया है। यह लैपटॉप काफी हल्का है, जिसका वज़न 1.5 किलोग्राम और डायमेंशन 228x323x17.95mm है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई3

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

बैटरी क्षमता

3220 एमएएच

एसएसडी

256GB

वज़न

1.50 किलो
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good value for money
  • Portable and stylish
  • Good overall performance
  • Bad
  • No integrated webcam
  • No USB Type-C port or SD card slot
  • Soldered, non-upgradeable RAM
  • Gets hot when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10 Home

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

एनवीआईडीआईए जीफोर्स एमएक्स250

वज़न

1.50 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  3. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  4. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  2. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  3. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  4. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  5. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  6. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  7. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  8. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  9. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  10. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.