लेनोवो ने भारत में लॉन्च किया 'मिक्स 510' टू-इन-वन लैपटॉप

लेनोवो ने भारत में लॉन्च किया 'मिक्स 510' टू-इन-वन लैपटॉप
ख़ास बातें
  • 'मिक्स 510' लैपटॉप का वजन बिना कीपैड के महज 880 ग्राम है
  • लेनोवो मिक्स 510 में 12.2 इंच का फुलएचडी (1920x1200 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • लेनोवो मिक्स 510 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
विज्ञापन
लेनोवो इंडिया ने मंगलवार को भारतीय बाजार में अपना नया लैपटॉप 'मिक्स 510' टू-इन-वन लॉन्च किया। 'मिक्स 510' टू-इन-वन लैपटॉप एक्सक्लूसिव रूप से अमेज़न डॉट इन पर दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इनमें आई3 वेरिएंट की कीमत 53,390 रुपये और आई5 वेरिएंट की कीमत 79,890 रुपये होगी।

लेनोवो इंडिया के निदेशक (मार्केटिंग) भास्कर चौधरी ने एक बयान में कहा, "डिटेचेबल लैपटॉप अपनी श्रेणी में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उद्योग के शीर्ष विश्लेषकों का भी यही मानना है कि मंदी के शिकार पीसी बाजार को डिटेचेबल लैपटॉप ही आगे ले जा सकते हैं।"

यह डिवाइस विंडोज 10 के फुल वर्ज़न पर चलता है और इसमें डिटेचेबल कीबोर्ड, डॉल्बी स्टीरियो स्पीकर्स है। साथ ही इसके साथ एक्टिव पेन भी दिया गया है।

'मिक्स 510' लैपटॉप का वजन बिना कीपैड के महज 880 ग्राम है। यह 7.5 घंटों की बैटरी लाइफ देता है तथा वैकल्पिक रूप से एलटीई कनेक्टिविटी से लैस है। लेनोवो मिक्स 510 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और सेल्फी कैमरे का सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

लेनोवो मिक्स 510 में 12.2 इंच का फुलएचडी (1920x1200 पिक्सल) डिस्प्ले है इस पर गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 और दो यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  2. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  5. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  6. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  7. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  8. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  9. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  10. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »