लेनोवो ने लॉन्च किया मात्र 14,999 रुपये में विंडोज 10 लैपटॉप

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2016 10:21 IST
लेनोवो ने भारत में नया किफायती आइडियापैड 100एस लैपटॉप लॉन्च किया है। इच्छुक ग्राहक इसे 14,999 रुपये में खरीद पाएंगे। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर उपलब्ध है। यह विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है जो इस कीमत में लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत है।

याद दिला दें कि आइडियापैड 100एस को लेनोवो द्वारा आईएफए 2015 में लॉन्च किया गया था। इसे आइडियापैड और योगा टैबलेट के साथ पेश किया गया था। गौर करने वाली बात है कि भारत में पेश किए गए वेरिएंट के फ़ीचर थोड़े अलग हैं।
Advertisement

लेनोवो आइडियापैड 100एस में 11.6 इंच का एचडी (1366x768 पिक्सल) टीएन डिस्प्ले है। 1.83 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम ज़ेड3735एफ प्रोसेसर से लैस इस लैपटॉप में ग्राफिक्स के लिए इंटल एचडी दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। मल्टीटास्किंग के लिए मौजूद है 2 जीबी रैम।

लेनोवो आइडियापैड 100एस में अन्य फ़ीचर में ब्लूटूथ वी4.0, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट शामिल हैं। इसकी बैटरी के बारे में 8 घंटे तक चल जाने का दावा किया गया है। लैपटॉप में 0.3 मेगापिक्सल का वेबकैम है और स्टेंडर्ड कीबोर्ड भी।
Advertisement

आइडियापैड 100एस का वज़न 1 किलोग्राम है और डाइमेंशन 292x202x17.5 मिलीमीटर। कंपनी डॉल्बी एडवांस्ड ऑडियो टेक्नोलॉजी के बारे में जोर देकर कह रही है। इसका सिल्वर कलर वेरिएंट मार्केट में मिलेगा और यह 1 साल की वारंटी के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  4. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.