इंटेल 12 हजार नौकरियों की कटौती करेगी

इंटेल 12 हजार नौकरियों की कटौती करेगी
विज्ञापन
घटते पर्सनल कंप्यूटर बाजार की चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी इंटेल 2017 के मध्य तक दुनियाभर में अपने कर्मचारियों की संख्या 12,000 घटाएगी। कैलीफोर्निया के सांता क्लारा की कंपनी ने मंगलवार को कहा कि इंटेल के कर्मचारियों की संख्या में करीब 11 फीसदी कटौती से एक पीसी कंपनी से क्लाउड और अरबों स्मार्ट कनेक्टेड डिवाइस कंपनी के रूप में खुद को बदलने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक डाटा सेंटर और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) अब पीसी की जगह इंटेल के लिए आय के बड़े साधन बन चुके हैं।

कंपनी के बयान के मुताबिक, नए कारोबार ने कंपनी की आय में गत वर्ष 40 फीसदी योगदान किया है।

इंटेल लंबे समय से पीसी चिप की दुनिया की एक प्रमुख कंपनी रही है, लेकिन पीसी की वैश्विक मांग घटने के कारण कंपनी अब पीसी पर अपनी निर्भरता घटा रही है और क्लाउड, मोबाइल और अन्य कंप्यूटिंग उपकरणों की तरफ बढ़ रही है।

कंपनी को उम्मीद है कि कर्मचारियों की संख्या घटाने से उसे इस साल 75 करोड़ डॉलर की और 2017 के मध्य तक होने वाली कटौती के बाद सालाना 1.4 अरब डॉलर की बचत होगी।

कंपनी ने मंगलवार को ही अपना प्रथम तिमाही परिणाम घोषित किया है, जिसमें कंपनी की आय 12.78 अरब डॉलर से बढ़कर 13.7 अरब डॉलर बताई गई है, जो अनुमान से अधिक है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Intel, Laptops, Mobiles, PC, Smartphones, Tablets
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »