Infinix INBook Y4 Max लैपटॉप 16 इंच डिस्‍प्‍ले, 16GB रैम के साथ भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Infinix INBook Y4 Max Price : यह लैपटॉप बैकलिट कीबोर्ड, 16 जीबी तक रैम, 512 जीबी एसएसडी स्‍टोरेज जैसी खूबियों से लैस है।

Infinix INBook Y4 Max लैपटॉप 16 इंच डिस्‍प्‍ले, 16GB रैम के साथ भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

इसकी 70Wh बैटरी सेल को चार्ज करने के लिए 65 वॉट का चार्जर बॉक्‍स में मिलता है।

ख़ास बातें
  • इनफ‍िनिक्‍स ने भारत में लॉन्‍च किया नया लैपटॉप
  • इसमें 16 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है
  • नए लैपटॉप को फ्लिपकार्ट से लिया जा सकेगा
विज्ञापन
Infinix ने भारत में एक नया लैपटॉप लॉन्‍च किया है। इसका नाम है- Infinix INBook Y4 Max. नए लैपटॉप में 16 इंच का डिस्‍प्‍ले है, जिसका स्‍क्रीन टु बॉडी रेश्‍यो 87 फीसदी है। यह लैपटॉप बैकलिट कीबोर्ड, 16 जीबी तक रैम, 512 जीबी एसएसडी स्‍टोरेज जैसी खूबियों से लैस है। इसकी 70Wh बैटरी सेल को चार्ज करने के लिए 65 वॉट का चार्जर बॉक्‍स में मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 40 हजार रुपये से कम है। आइए जानते हैं लैपटॉप के प्रमुख फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस।  
 

Infinix INBook Y4 Max Price in India 

Infinix INBook Y4 Max की शुरुआती कीमत बेस मॉडल के लिए 37,990 रुपये है। अलग-अलग रैम और प्रोसेसर्स के ऑप्‍शंस के साथ इन लैपटॉप्‍स को 22 जनवरी से फ्लिपकार्ट पर लिया जा सकेगा। 
 

Infinix INBook Y4 Max Specifications 

Infinix INBook Y4 Max की सबसे बड़ी खूबी इसका डिस्‍प्‍ले है। लैपटॉप में 16 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले बेजल्‍स पतले हैं, जिससे स्‍क्रीन टु बॉडी रेश्‍यो कम हो जाता है। डिस्‍प्‍ले में 300 निट्स की पीक ब्राइटनैस है। ये लैपटॉप बैकलिट कीबोर्ड की सुविधा ऑफर करते हैं और 7.06 इंच का AG ग्‍लास टच पैनल इनमें लगाया गया है। 

Infinix INBook Y4 Max को बनाने में एल्‍युमिनियम अलॉय चेसिस इस्‍तेमाल हुई है। डुअल-फ‍िनिश डिजाइन दिया गया है। हालांकि वजन में ये लैपटॉप 1.78 किलो के हैं। Infinix INBook Y4 Max को अलग-अलग रैम और प्रोसेसर्स से पैक किया गया है। शुरुआत इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर से होती है, जो आई5 और आई7 तक जाते हैं। इंटेल के आईरिस Xe GPU से इन्‍हें पैक किया गया है। 16 जीबी तक रैम और 512 तक एसएसडी स्‍टोरेज लगाया गया है।  

Infinix INBook Y4 Max की बैटरी को फास्‍ट चार्ज करने के लिए लैपटॉप में 65W की फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट है। ये Windows 11 ओएस पर चलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इन लैपटॉप में USB-A, USB-C पोर्ट दिए गए हैं। एसडी कार्ड का भी स्‍लॉट है। HDMI 1.4 पोर्ट दिया गया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »