भारत के PC मार्केट में हुई रिकॉर्ड बिक्री, HP पहले स्थान पर बरकरार

PC मार्केट में पिछले वर्ष रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। कंप्यूटर कंपनियों ने ने लगभग 1.48 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 24 फरवरी 2022 22:34 IST
ख़ास बातें
  • नोटबुक कंप्यूटर्स की शिपमेंट्स बढ़कर 1.16 करोड़ यूनिट्स पर पहुंच गई
  • एंटरप्राइज सेगमेंट में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ डेल सबसे आगे रही
  • लेनोवो चौथी तिमाही और पिछले पूरे कैलेंडर ईयर में तीसरे स्थान पर थी

डेस्कटॉप कंप्यूटर्स की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 30 प्रतिशत बढ़ी है

देश के पर्सनल कंप्यूटर (PC) मार्केट में पिछले वर्ष HP ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा। चौथी तिमाही में HP ने 13 लाख यूनिट्स से अधिक की शिपमेंट की। कंपनी का मार्केट शेयर 31.5 प्रतिशत का है और पिछले वर्ष इसकी शिपमेंट्स 58.7 प्रतिशत बढ़ी हैं। PC मार्केट में पिछले वर्ष रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। वेंडर्स ने लगभग 1.48 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की। बहुत सी कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम और बेहतर सप्लाई के कारण डिमांड में तेजी आई है। नोटबुक कंप्यूटर्स की शिपमेंट्स बढ़कर 1.16 करोड़ यूनिट्स पर पहुंच गई और वॉल्यूम बढ़ाने में इनका बड़ा योगदान रहा। डेस्कटॉप कंप्यूटर्स की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 30 प्रतिशत बढ़ी है। 

इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के अनुसार, देश में PC शिपमेंट्स में HP का पहला स्थान था। डेल ने 23.6 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कंपनी ने तीसरी और चौथी दोनों तिमाहियों में 10 लाख से अधिक यूनिट्स की शिपमेंट की। एंटरप्राइज सेगमेंट में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ डेल सबसे आगे रही। कंपनी को IT और  ITES कंपनियों से डिमांड बढ़ने का फायदा मिला। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, लेनोवो चौथी तिमाही और पिछले पूरे कैलेंडर ईयर में तीसरे स्थान पर रही। इसने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 22.8 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की। स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइसेज (SME) सेगमेंट में HP के बाद 24.7 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ लेनोवो दूसरे स्थान पर थी। हालांकि, कंपनी की कुल शिपमेंट्स पर सप्लाई में रुकावट का असर पड़ा।

चौथे और पांचवें स्थान पर Acer और Asus रही। इन दोनों कंपनियों ने क्रमशः 8.2 और 5.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपने स्थान बरकरार रखे। रिपोर्ट में कहा गया है डेस्कटॉप कैटेगरी में रिकवरी का अधिक फायदा उठाने वाली कंपनियों में Acer शामिल थी। इसने कमर्शियल सेगमेंट में 25.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कमर्शियल डेस्कटॉप मार्केट में Acer की स्थिति पिछले कुछ वर्षों से मजबूत बनी हुई है। Asus ने पिछले वर्ष 36.1 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की। कमर्शियल सेगमेंट में इसका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा और इसमें कंपनी की ग्रोथ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 227.2 प्रतिशत की थी। दुनिया के बड़े PC मार्केट्स में शामिल भारत में बिक्री बढ़ाने के लिए बड़ी कंपनियों के बीच काफी कॉम्पिटिशन रहता है। इस वजह से अक्सर ये कंपनियां डिस्काउंट की पेशकश भी करती हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Personal computers, Demand, SME, HP, Notebook, Dell, Record
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.