कंपनी के अनुसार, इसका हिंज पूरा 180 डिग्री ओपन होता है। यूजर चाहे तो इसे टेबल पर पूरा फ्लैट करके इस्तेमाल कर सकता है।
Photo Credit: technetbooks
HP Star Book Air 14 में 14 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1920×1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है।
HP ने मार्केट में अपना लैपटॉप HP Star Book Air 14 लॉन्च कर दिया है। यह 14 इंची डिस्प्ले से लैस किया गया है। लैपटॉप में OLED पैनल लगा है जो कि एक टच डिस्प्ले है। लैपटॉप में Intel Core 5 320 प्रोसेसर दिया गया है। यह वजन में हल्का है और 1.5 किलोग्राम से भी कम का है। यह 60Wh की बैटरी से लैस होकर आता है। कहा गया है कि यह 42.5 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। कंपनी ने इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं। आइए जानते हैं नए HP लैपटॉप की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।
HP Star Book Air 14 को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इस लैपटॉप को कंपनी ने प्री-बुकिंग (via) के लिए उपलब्ध करवा दिया है जिसके लिए 5,299 युआन (लगभग 75,000 रुपये) कीमत रखी गई है। लैपटॉप चार रंगों में आता है जिसमें स्टारी ब्लू, एश सिल्वर, पिओनी पिंक, और कैंटालूपे ग्रीन शेड्स शामिल हैं। JD.com पर इसे लिस्ट किया गया है।
HP Star Book Air 14 में 14 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1920×1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह एल्युमीनियम एलॉय की बॉडी में आता है। मोटाई 11.77mm बताई गई है। लैपटॉप का वजन 1.16kg है। कंपनी के अनुसार, इसका हिंज पूरा 180 डिग्री ओपन होता है। यूजर चाहे तो इसे टेबल पर पूरा फ्लैट करके इस्तेमाल कर सकता है। लैपटॉप में HP Eye Ease सर्टिफिकेशन के साथ लो-ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिल जाता है।
HP Star Book Air 14 में Intel Core 5 320 प्रोसेसर लगा है। साथ में 16जीबी तक रैम है, और 512 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। बैटरी की बात करें तो यह 60Wh की बैटरी से लैस होकर आता है। कहा गया है कि यह 42.5 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी पोर्ट है, और HDMI 2.1 आउटपुट भी है। इसमें पॉली ट्यून्ड स्पीकर्स लगे हैं। DTS:X Ultra साउंड सपोर्ट भी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!