एचपी ने लॉन्च किया 12 घंटे बैटरी लाइफ देने वाला सस्ता लैपटॉप

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 जून 2016 12:59 IST
एचपी ने अपने किफायती क्रोमबुक 11 जी5 से पर्दा उठा लिया है। इस लैपटॉप की कीमत 189 डॉलर (करीब 12,800 रुपये) से शुरू होगी। यह जुलाई से ऑनलाइन उपलब्ध होगा और ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए बिक्री अक्टूबर महीने से शुरू होगी।

यह लैपटॉप क्रोम ओएस इंटरफेस के साथ आएगा, यानी लैपटॉप में एंड्रॉयड ऐप के लिए सपोर्ट मौजूद रहेगा। गूगल ने हाल ही में उन क्रोमबुक की सूची जारी की थी जो गूगल प्ले सपोर्ट के साथ आते हैं। इस दौरान यह भी बताया गया था कि सभी नए डिवाइस पर यूज़र एंड्रॉयड ऐप्स इस्तेमाल कर पाएंगे। इस लैपटॉप के एक वेरिएंट में टचस्क्रीन के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। इस्तेमाल करने लायक यह एक बेहतरीन फ़ीचर है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आपको डिस्प्ले के लिए दो विकल्प मिलेंगे। यूज़र गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस 11.6 इंच के एचडी (1366x768 पिक्सल) आईपीएस टचस्क्रीन डिस्प्ले और 11.6 इंच के एचडी (1366x768 पिक्सल) एंटी-ग्लेयर स्टेंडर्ड डिस्प्ले के बीच चुन पाएंगे। एचपी क्रोमबुक 11 जी5 में इंटल सेलेरॉन एन3060 (डुअल-कोर, 2 एमबी कैशे, 2.40 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड) के साथ 2 जीबी या 4 जीबी रैम दिया गया है। इसमें एचपी ट्रूविज़न एचडी वेबकैम भी है। स्टोरेज में आपको 16 जीबी या 32 जीबी का विकल्प मिलेगा।

टचस्क्रीन वेरिएंट का वज़न 2.51 किलोग्राम है जबकि स्टेंडर्ड मॉडल का 2.61 किलोग्राम। इसके अलावा एचपी क्रोमबुक 11 जी5 के टचस्क्रीन वेरिएंट की बैटरी एक बार पूरी तरह से चार्ज होने के बाद 11 घंटे तक चल जाएगी। स्टेंडर्ड मॉडल की बैटरी 12 घंटे 30 मिनट तक चल जाएगी। दोनों ही मॉडल दो यूएसबी 3.1 पोर्ट और एक हेडफोन जैक के साथ आएंगे।
Advertisement

एचपी का कहना है कि क्रोमबुक 11 जी5 को विद्यार्थियों और शिक्षकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी की नज़र शिक्षा से जुड़े मार्केट पर है। कंपनी ने इसके लिए क्रोमबुक का इस्तेमाल कर रहे विद्यार्थियों से फीडबैक लिया और उनको अमल में लाया गया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HP, HP Laptop, HP Cromebook
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.