Google Pixelbook और Pixelbook Pen लॉन्च

गूगल ने बुधवार को नए गूगल पिक्सल स्मार्टफोन के लॉन्च के अलावा भी कई प्रोडक्ट लॉन्च किए। कंपनी ने क्रोम ओएस वाले गूगल पिक्सबुक से भी इस इवेंट में पर्दा उठाया। कंपनी के मुताबिक नया गूगल पिक्सलबुक ज़्यादा तेज और सुरक्षित है।

Google Pixelbook और Pixelbook Pen लॉन्च
विज्ञापन
गूगल ने बुधवार को नए गूगल पिक्सल स्मार्टफोन के लॉन्च के अलावा भी कई प्रोडक्ट लॉन्च किए। कंपनी ने क्रोम ओएस वाले गूगल पिक्सबुक से भी इस इवेंट में पर्दा उठाया। कंपनी के मुताबिक नया गूगल पिक्सलबुक ज़्यादा तेज और सुरक्षित है। नए गूगल पिक्सलबुक की बॉडी 10 मिलीमीटर पतली है और इसका वज़न 1 किलोग्राम है। कंपनी का कहना है कि गूगल पिक्सलबुक ऐसा पहला लैपटॉप है जो गूगल असिस्टेंट के साथ आता है और इसमें एआई वर्चुअल असिस्टेंट है। यह एक स्मार्ट पेन के साथ भी आता है।

नए पिक्सलबुक में 12.3 इंच डिस्प्ले है और इसके तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। गूगल पिक्सलबुक की कीमत 999 डॉलर (करीब 65,000 रुपये) से शुरू होती है। वहीं पिक्सलबुक पेन की कीमत 99 डॉलर (करीब 6,500 रुपये) रखी गई है। कंपनी ने बताया कि ग्राहको बुधवार से लैपटॉर को प्री-ऑर्डर कर पाएंगे। लैपटॉप की बिक्री 31 अक्टूबर से शुरू होगी। गूगल पिक्सलबुक में एक 12.3 इंच डिस्प्ले है जो क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन और 235 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। इसमें 16 जीबी रैम और 512 जीबी तक एसएसडी सपोर्ट है। ग्राहक कोर आई5 और कोर आई7 प्रोसेसर विकल्प में से किसी एक को चुन सकते हैं। इसमें 10 घंटे की बैटरी है और यूएसबी टाइप-सी चार्जर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एक अनोखा फ़ीचर है जिसके जरिए वाई-फाई कनेक्शन नहीं होने की स्थिति में यह अपने आप ही यूज़र के पिक्सल फोन के इंटरनेट कनेक्शन से कनेक्ट हो जाता है।
 
google

गूगल का कहना है कि, ''इस लैपटॉप के कीबोर्ड को फोल्ड कर सकते हैं। यानी आप इसे एक टैबलेट के तौर पर भी इस्तेमाल कर पाएंगे। यह पहला कनवर्टेबल लैपटॉप है जिसे इस्तेमाल करना आसान है। चाहें आप क्लासरूम, ऑफिस या किसी प्लेन में इस डिवाइस को इस्तेमाल करना चाहें, यह आपके लिए ही है। चूंकि यह एक टैबलेट के तौर पर भी काम करता है, इसीलिए गूगल पिक्सलबुक के साथ एक पेन दिया गया है।''

पिक्सलबुक पेन का इस्तेमाल कर फटाफट नोट लिये जा सकते हैं और एडोब फोटोशॉप में तस्वीरों को एडिट भी किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Chromebook, Chrome OS, Google Pixelbook, Laptop, Pixelbook
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »