विंडोज कंप्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने के चार तरीके

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मार्च 2017 14:30 IST
ख़ास बातें
  • ये तरीके विंडोज एक्सपी या ओएस के नए वर्ज़न के साथ ही काम करेंगे
  • आप चाहें तो किसी खास हिस्से का भी स्क्रीनशॉट ले सकते हैं
  • आप किसी खास ऐप या विंडो का भी स्क्रीनशॉट ले पाएंगे
हर प्लेटफॉर्म पर स्क्रीनशॉट लेना बेहद ही आसान काम है। विंडोज के बारे में हर कोई जानता है कि कीबोर्ड में सिर्फ Prt Sc (प्रिंट स्क्रीन) बटन को दबाने से आप पूरे स्क्रीन को कैपचर कर सकते हैं। हमने जब मैकबुक एयर इस्तेमाल करना शुरू किया तो तुरंत ही जान गए कि cmd + shift + 3 को दबाकर पूरे स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेना संभव है। अगर चुनिंदा हिस्से का स्क्रीनशॉट चाहिए तो cmd + shift + 4 कमांड देना पड़ेगा।

हम विंडोज का इस्तेमाल दशकों से कर रहे हैं और अब भी मन में सवाल उठता है कि माइक्रोसॉफ्ट के प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसा ही शॉर्टकट क्यों नहीं है। पहले पूरे स्क्रीन को कैपचर करना, फिर उसे माइक्रोसॉफ्ट पेंट ऐप में पेस्ट करना। कहीं से भी यह प्रक्रिया सुगम नहीं लगती। इसके बाद हमने स्क्रीनशॉट लेने के और तरीके के बारे में खोजबीन शुरू की। क्या आपको पता है कि विंडोज डिवाइस पर स्क्रीनशॉट लेने कई बेहतर तरीके हैं। ध्यान रहे कि यह तरीका विंडोज एक्सपी या ओएस के नए वर्ज़न के साथ ही काम करेंगे। स्निपिंग टूल को छोड़कर जो सिर्फ विंडोज विसटा के लिए पेश किया गया था।
Advertisement

1. पूरे स्क्रीन के स्क्रीनशॉट को फाइल पर सेव करने का तरीका
विंडोज पर पूरे स्क्रीन के स्क्रीनशॉट को सीधे फाइल में स्टोर ऐसे करें:
Advertisement

1. विंडोज बटन के बाद प्रिंट स्क्रीन को दबाएं। ऐसे करने के बाद स्क्रीनशॉट आपके कंप्यूटर के पिक्चर्स लाइब्रेरी में स्टोर हो जाएगा।

2. स्क्रीनशॉट खोजने के लिए एक्सप्लोरर को लॉन्च करें। इसके बाद बायें वाले हिस्से में पिक्चर्स पर क्लिक करें। अब स्क्रीनशॉट फोल्डर को खोलें, यहां पर आपको स्क्रीनशॉट मिल जाएंगे।
Advertisement

2. स्क्रीनशॉट को क्लिपबोर्ड पर सेव करने का तरीका
Advertisement
आसानी से स्क्रीनशॉट लेने के लिए इस तरीके को अपनाएं:

1. प्रिंट स्क्रीन को दबाएं। यह स्क्रीन को क्लिपबोर्ड पर कॉपी कर लेता है।
Advertisement
2. अब एमस पेंट, वर्ड या किसी ऐसे ऐप को खोलें जो इमेज को हैंडल कर सकता है।
3. अब Ctrl + v को दबाएं। इसके बाद ऐप पर स्क्रीनशॉट को पेस्ट कर दें।
4. अब आप इस फाइल को अपनी पसंद की जगह पर स्टोर कर सकेंगे।

3. ओपन विंडोज का स्क्रीनशॉट लेने का तरीका
अगर आप किसी ऐप, या विंडो का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं तो इस तरीके को अपनाएं।

1. जिस ऐप का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं उसे खोलें। सुनिश्चित करें कि वह ऐप बैकग्राउंट नहीं फोरग्राउंड में है, यानी उस ऐप का पेज दिख रहा है।
2. अब alt + Print Screen को दबाएं।
3. अब एमएस पेंट या अपनी पसंद के किसी भी ऐप खोलें।
4. ctrl + v को दबाएं।
5. ऐसा करने के बाद ओपन विंडो का स्क्रीनशॉट पेंट में स्टोर हो जाएगा।
इसके बाद आप स्क्रीनशॉट को अपनी पसंद के किसी भी जगह पर स्टोर कर सकेंगे।

4. स्क्रीन के एक हिस्से का स्क्रीनशॉट लेने का तरीका
यहां पर आपको विंडोज स्निपिंग टूल को इस्तेमाल में लाना होगा। स्क्रीन के किसी खास हिस्से का स्क्रीनशॉट लेने के लिए यह करें:

1. स्निपिंग टूल को खोलें। यह आपको menu > All programs > Accessories में मिल जाएगा। आप चाहें तो स्टार्ट मेन्यू को खोलकर सर्च बॉक्स में ऐप का नाम टाइप करके इसे खोज सकते हैं।
2. अब न्यू के बगल में बने डाउन एरो को क्लिक करें।
3. इसके बाद रेकटैंगुलर स्निप या फ्री-फॉर्म स्निप को चुनें। रेकटैंगुलर स्निप से आप आयताकार स्क्रीनशॉट ले सकेंगे। वहीं, फ्री-फॉर्म स्निप की मदद आप स्क्रीन पर कोई भी आकार बना सकते हैं। और उसके बाद उसी खास हिस्से का स्क्रीनशॉट ले पाएंगे।
4. ऐसे करने के बाद आप आप स्निपिंग टूल की मदद से स्क्रीनशॉट को पर्सनल कंप्यूटर के किसी भी हिस्से में स्टोर कर सकेंगे।

मज़ेदार बात यह है कि आखिरी तरीके से आप स्क्रीन के एक निर्धारित हिस्से का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। इससे आप पूरी प्रक्रिया में बहुत समय बचा सकेंगे।

इस तरह से आप विंडोज पर स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Microsoft, Microsoft Windows, Screenshot

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  11. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.