Flipkart Grand Gadgets Days 2020: कम कीमत में खरीदें लैपटॉप, हैडफोन, स्मार्टवॉच समेत ये गैज़ेट

Flipkart Grand Gadgets Days Sale in January 2020: फिल्पकार्ट सेल में लैपटॉप के साथ-साथ हैडफोन, ईयरफोन और अन्य ऑडियो प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। यह चार दिनों की सेल 26 जनवरी 2020 तक चलेगी।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 24 जनवरी 2020 11:48 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Grand Gadgets Days Sale चार दिनों तक चलेगी
  • सेल के दौरान लैपटॉप पर 40 प्रतिशत तक की छूट देने का दावा है
  • ग्रैंड गैज़ेट डेज़ सेल में स्मार्टवॉच, टैबलेट और हैडफोन पर भी छूट मिलेगी

Flipkart Grand Gadgets Days 2020 सेल 26 जनवरी को खत्म होगी


Flipkart Republic Day Sale 2020 को खत्म हुए अभी एक ही दिन हुआ है और अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर एक नई सेल शुरू हो गई है। कंपनी ने आज से Grand Gadgets Days 2020 सेल शुरू की है। इस सेल में लैपटॉप, हैडफोन, एक्सेसरी, स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स आदि कैटेगरी पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। हालांकि इस सेल में मोबाइल फोन पर किसी प्रकार की छूट नहीं है। यदि आप रिपब्लिक डे सेल का फायदा नहीं उठा पाए हैं तो आपके पास Grand Gadgets Days January 2020 सेल में सस्ती कीमत पर खरीदारी करने का एक और मौका है। यह चार दिनों की सेल 26 जनवरी 2020 तक चलेगी।
Advertisement

फ्लिपकार्ट ग्रैंड गैज़ेट डेज़ सेल में लैपटॉप, स्मार्टवॉच, हैडफोन, टैबलेट, कैमरा, गेमिंग कोंसोल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर छूट दी जा रही है। ग्राहक असूस, एसर और अन्य ब्रांड्स के लैपटॉप को 33,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट लैपटॉप के कई मॉडल पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है।

लैपटॉप के अलावा Grand Gadgets Days Sale 2020 में हैडफोन, ईयरफोन और अन्य ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी छूट मिल रही है। सेल में वायर वाले ईयरफोन से लेकर ट्रू वायरलेस ईयरफोन तक सभी केटैगरी पर डिस्काउंट मिल रहा है। इस सेल में सैमसंग, बोट, फिलिप्स और कुछ अन्य कंपनियों द्वारा अच्छी डील्स दी जा रही है। 
Advertisement

इस सेल में ग्राहक Alcatel 3T टैबलेट को  8,999 रुपये (एमआरपी 11,999 रुपये) में खरीद सकते हैं। यह अफॉर्डेबल टैबलेट वाई-फाई और 4जी कनेक्टिविटी के साथ आती है। इस सेल में हॉनर पैड 5, हुआवे एम5 लाइट, लेनोवो टैब 4, सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 8.0 और हुआवे मीडियापैड टी3 आदि टैबलेट में भी डील्स मिल रही है।

फ्लिपकार्ट का दावा है कि ग्राहकों को स्मार्टवॉच पर भी 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। एप्पल वॉच सीरीज 5 को ग्राहक एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए 4,000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट सेल के दौरान ग्राहक कुछ चुनिंदा कार्ड के जरिए बिना ब्याज़ की किस्तों के साथ खरीदारी कर सकते हैं।
Advertisement

यदि आप लैपटॉप देख रहे हैं तो Flipkart Grand Gadgets Days सेल के दौरान आप कुछ चुनिंदा लैपटॉप और पीसी पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। कंपनी रोज़मर्रा के काम आने वाले लैपटॉप से लेकर गेमिंग लैपटॉप सभी कैटेगरी पर डिस्काउंट दे रही है। आप फ्लिपकार्ट सेल के पेज पर इन सभी डील्स को चेक कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  6. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.