अब आएगा सॉफ्ट और फ्लेक्सिबल कीबोर्ड

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2015 10:47 IST
अब तक आपने प्लास्टिक के सख्त कीबोर्ड पर काम किया होगा, जिससे कभी-कभी आपको हाथ में दर्द भी महसूस हुआ होगा, लेकिन इससे आपको जल्द छुटकारा दिलाएगा सॉफ्ट और फ्लेक्सिबल कीबोर्ड। ऑकलैंड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक विशेष प्रकार की रबर से बेहद लचीले और मुलायम कीबोर्ड का निर्माण किया है।

इस शोध के सह-लेखक डेनियल जू के अनुसार, "यह कीबोर्ड एक विशेष रबर (डाईइलेक्ट्रिक इलास्टोमर) की पतली शीट (चादर) है।"

यह कीबोर्ड, एक सिंगल परतदार संरचना के साथ 90 डिग्री के कोण पर उन्मुख दो संवेदन परतों से बना है। यह विद्युत सेपरेशन से यांत्रिक युग्मन प्रणाली का शीघ्र ही फायदा उठाने में सक्षम है।

इस सेंसर कीबोर्ड की सतह 9 अलग-अलग संवेदन क्षेत्रों में विभाजित है।
Advertisement

शोधकर्ताओें ने इस रबर की कार्यक्षमता के परीक्षण के लिए वीडियो गेम्स में इसका इस्तेमाल किया है और एक अलग परियोजना के रूप में संवेदन दास्ताने को भी बनाया गया है जिसका भविष्य में शूटिंग गेम्स में प्रयोग किया जाएगा।
Advertisement

'सट्रेचसेंस' नामक कंपनी में सेंस स्ट्रेचिंग तकनीक से कई पहनने वाली वस्तुओं का निर्माण किया जा रहा है।

यह अध्ययन 'स्मार्ट मैटेरियल्स एंड स्ट्रक्चर्स' नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.