Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप

Asus ने भारत में Vivobook 15 (2026) और TUF Gaming A15 (2026) लॉन्च कर दिए हैं। नए लैपटॉप AI प्रोसेसर, DDR5 RAM, Windows 11 और No Cost EMI ऑफर्स के साथ आए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जुलाई 2026 17:08 IST
ख़ास बातें
  • Asus ने Vivobook 15 और TUF Gaming A15 लॉन्च किए
  • Intel Core 5 Series 3 और RTX 3050 GPU का सपोर्ट
  • 9 महीने तक No Cost EMI और बैंक ऑफर्स उपलब्ध

Asus Vivobook 15 की शुरुआती कीमत 1,07,990 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Asus

Asus ने भारतीय बाजार में अपने दो नए लैपटॉप Asus Vivobook 15 (2026) और Asus TUF Gaming A15 (2026) लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का दावा है कि Vivobook 15 देश का पहला लैपटॉप है, जिसमें Intel Core 5 Series 3 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं TUF Gaming A15 को Amazon Prime Day स्पेशल के तौर पर पेश किया गया है। दोनों लैपटॉप Windows 11, AI फीचर्स और DDR5 RAM के साथ आते हैं।

Asus Vivobook 15 (2026) की शुरुआती कीमत 1,07,990 रुपये रखी गई है। इसे भारत में Amazon और Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। वहीं Asus TUF Gaming A15 की कीमत 1,24,990 रुपये है और यह Amazon Exclusive Prime Day Special के तौर पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी बैंक डिस्काउंट, Easy Pay ऑप्शन और 9 महीने तक No Cost EMI का भी फायदा दे रही है।

Advertisement

Asus Vivobook 15 में Intel Core 5 320 (Series 3) प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Intel AI Boost NPU मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह AI से जुड़े Windows फीचर्स के लिए 16 TOPS तक की AI परफॉर्मेंस देता है। लैपटॉप में 15.6 इंच Full HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले, 16GB DDR5 RAM और 512GB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, फिंगरप्रिंट सेंसर, बैकलिट कीबोर्ड, Copilot Key और 720p HD वेबकैम के साथ प्राइवेसी शटर मिलता है। यह MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है और इसका वजन 1.7 किलोग्राम है।

दूसरी ओर, Asus TUF Gaming A15 में AMD Ryzen 7 8845HS प्रोसेसर के साथ NVIDIA GeForce RTX 3050 (4GB) GPU दिया गया है। इसमें 16GB DDR5 RAM, 512GB PCIe 4.0 SSD और 15.6 इंच Full HD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। गेमिंग के लिए इसमें डुअल फैन कूलिंग सिस्टम, Adaptive Sync और Xbox Game Pass Premium का दो महीने का सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है।

दोनों लैपटॉप Windows 11 Home पर चलते हैं और इनके साथ Microsoft Office Home 2024 और Microsoft 365 Basic का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलता है। Vivobook 15 में 42Wh बैटरी दी गई है, जो 49 मिनट में 60% तक चार्ज होने का दावा करती है। वहीं TUF Gaming A15 में 48Wh बैटरी, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 और कई USB पोर्ट्स के साथ HDMI कनेक्टिविटी भी मिलती है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11 Home

एसएसडी

512GB

वज़न

1.70 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.