Asus ने AMD के लेटेस्ट जनरेशन के Radeon मोबाइल ग्राफिक्स वाले नए ROG लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स

AMD ने अपने नए Radeon मोबाइल ग्राफिक्स को Computex 2021 इवेंट में लॉन्च किया था। अब Asus के ये नए गेमिंग लैपटॉप AMD Ryzen 9 5900HX CPU और नए लॉन्च हुए Radeon RX 6800M GPU के साथ आएंगे। 

Asus ने AMD के लेटेस्ट जनरेशन के Radeon मोबाइल ग्राफिक्स वाले नए ROG लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स

Asus ने इन नए ROG लैपटॉप की घोषणा AMD के लेटेस्ट जेनरेशन के Radeon मोबाइल ग्राफिक्स के लॉन्च होते ही की है।

ख़ास बातें
  • परफॉर्मेंस को बढाने के लिए लैपटॉप में AMD SmartShift फीचर दिया गया है।
  • दोनों ही लैपटॉप में 90Whr की बैटरी है।
  • प्रत्येक डिवाइस 11.4 घंटे का वीडियो प्लेबैक देने का दावा करती है।
विज्ञापन
Asus ने Asus ROG Strix G15 Advantage Edition और Asus ROG Strix G17 Advantage Edition गेमिंग लैपटॉप की घोषणा कर दी है। नाटकीय रूप से यह घोषणा AMD के लेटेस्ट जेनरेशन के Radeon मोबाइल ग्राफिक्स के लॉन्च होते ही हुई है। AMD ने अपने नए Radeon मोबाइल ग्राफिक्स को Computex 2021 इवेंट में लॉन्च किया था। अब Asus के ये नए गेमिंग लैपटॉप AMD Ryzen 9 5900HX CPU और नए लॉन्च हुए Radeon RX 6800M GPU के साथ आएंगे। 

इसी घोषणा के साथ Asus वो पहली कंपनी बन गई है जो अपने Asus ROG Strix G15 Advantage Edition और Asus ROG Strix G17 Advantage Edition में AMD के सबसे उच्च स्तर के मोबाइल सीपीयू और मोबाइल जीपीयू का प्रयोग कर रही है। अभी इन दोनों ही लैपटॉप की कीमत और सेल डेट नहीं बताई गई है। कंपनी का कहना है कि Asus ROG Strix G15 Advantage Edition जल्द ही उपलब्ध होगा जबकि Asus ROG Strix G17 Advantage Edition इस साल की तीसरी तिमाही तक मार्केट में आ जाएगा। 

Asus ROG Strix G15 Advantage Edition, Asus ROG Strix G17 Advantage Edition specifications
Asus ROG Strix G15 Advantage Edition और Asus ROG Strix G17 Advantage Edition दोनों ही गेमिंग लैपटॉप 15.6 इंच और 17.3 इंच के डिस्प्ले साइज में आते हैं। इनमें 300Hz का रिफ्रेश रेट और 3ms का रेस्पोन्स टाइम दिया गया है। इनकी डिस्प्ले में AMD FreeSync Premium टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया गया है। दोनों ही लैपटॉप में 90Whr की बैटरी है और प्रत्येक डिवाइस 11.4 घंटे का वीडियो प्लेबैक देने का दावा करती है। इसके अतिरिक्त दोनों ही लैपटॉप में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है जो 30 मिनट के भीतर 50 प्रतिशत तक बैटरी को चार्ज करने की क्षमता रखता है। 

इन दोनों ही लैपटॉप मॉडल्स में ऐसा फीचर है जिसे AMD SmartShift का नाम दिया गया है। इससे यह सीपीयू और जीपीयू पर पड़ने वाले लोड को स्वयं ही एडजस्ट कर लेता है और इस नई तकनीक के द्वारा इसकी परफॉर्मेंस 15 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। डिवाइसेज में AMD Ryzen 9 59000 HX octa-core CPU दिया गया है जिसके साथ नया Radeon RX 6800M GPU पेअर किया गया है। यह नए RDNA 2 आर्किटेक्चर पर आधारित है। इनमें 32GB तक की रैम और 1TB तक की SSD स्टोरेज दी गई है। पोर्ट्स की बात करें तो HDMI 2.0, 3 यूएसबी टाइप-ए स्लॉट, एक यूएसबी सी-टाइप पोर्ट, एक RJ45 LAN पोर्ट और एक 3.5mm का ऑडियो जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 और Bluetooth v5.1 दिया गया है। Asus ROG Strix G15 Advantage Edition और Asus ROG Strix G17 Advantage Edition में 4W के दो स्पीकर्स हैं जो कि Smart Amp टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं और साथ ही AI माइक नॉइस कैंसलिंग फीचर भी है। इसमें इनबिल्ट एर्रे माइक्रोफोन भी दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »