आसुस ने लॉन्च किया 4 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाला लैपटॉप

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 जुलाई 2016 14:00 IST
ताइवान की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी आसुस ने बुधवार को भारत में  दुनिया का पहला लिक्विड-कूल्ड लैपटॉप लॉन्च कर दिया। आसुस आरओजी जीएक्स700 लैपटॉप की कीमत 4,12,990 रुपये है। इसके साथ ही कंपनी ने आरओजी स्ट्रिक्स जीएल502 गेमिंग लैपटॉप भी लॉन्च किया।

आसुस के गेमिंग हार्डवेयर के रिपब्लिक ऑफ गेमर्स सीरीज के तहत, आरओजी जीएक्स700 प्रीमियम गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किया है। यह लैपटॉप एक डीटैचेबल आरओजी एक्सक्लूसिव हाइड्रो ओवरलॉकिंग सिस्टम कूलिंग मॉड्यूल के साथ आता है जिसमें 92 एमएम के डुअल रेडिएटर हैं। कंपनी का कहना है कि ये 500 वाट से ज्यादा हीट को भी नष्ट कर सकते हैं। इस लैपटॉप के साथ आरओजी थीम वाला एक सूटकेस मिलता है। यूज़र चाहें तो अपने मुताबिक, बिना ओवरलॉकिंग मॉड्यूल के ट्रेडिशनल कूलिंग सिस्टम का चुन सकते हैं।

आरओजी जीएक्स700 में छठवीं जेनरेशन का इंटेल 'स्काईलेक' कोर आई7-6820एचके प्रोसेसर दिया गया है जो 2.7 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। इस लैपटॉप में 16 जीबी डीडीआर4 रैम है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए, कंपनी ने एक अलग एनविडिया जीफोर्स जीटीएक्स 980 जीपीयू दिया है जो 8 जीबी जीडीडीआर5 वीरैम से लैस है।
 

आसुस के मुताबिक, हाइड्रो ओवरलॉकिंग सिस्टम आरओजी जीएक्स700 ना केवल कूलिंग क्षमता प्रोवाइड करता है बल्कि सुपीरियर ओवरलॉकिंग की संभावना भी पैदा करता है। सीपीयू 48 प्रतिशत तक ओवरलॉक हो सकता है और डीडीआर4 मेमोरी को 43 प्रतिशत तक ओवरलॉक्ड किया जा सकता है। आरओजी जीएक्स700 गेमिंग लैपटॉप में एनविडिया जी-सिंक टेक्नोलॉजी के साथ 17.3 इंच 4के यूएचडी (3840x2160 पिक्सल) मॉनीटर है।
Advertisement

आसुस आरओजी जीएक्स700 को सिर्फ आसुस इंडिया की साइट के जरिए ही खरीदा जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक, यह लैपटॉप सीमित संख्या में ही उपलब्ध हैं।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, आसुस ने भारत में आरओजी स्ट्रिक्स जीएल502 भी लॉन्च किया है। इस कॉम्पैक्ट गेमिंग लैपटॉप में 15.6 इंच 4के यूएचडी डिस्प्ले है। आरओजी स्ट्रिक्स जीएल502 के बेस वेरिएंट (फुल एचडी डिस्प्ले के साथ) की कीमत 1,27,990 रुपये है। इसमें इंटेल कोर आई7-6800एचक्यू प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए एनविडिया जीफोर्स जीटीएक्स97एम जीपीयू है। इस लैपटॉप को ऑनलाइन व ऑफलाइन खरीदा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.